Move to Jagran APP

किसानों के जरिए सपा नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा, बोले- किसानों का विनाश कर रही है भाजपा सरकार

SP leaders targeted BJP समाजवादी किसान सम्मेलन का बुधवार को गढ़िया रंगीन में आयोजन किया गया। जिसके जरिये सपाइयों ने अपनी ताकत का भी अहसास कराया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 04:41 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 04:41 PM (IST)
किसानों के जरिए सपा नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा, बोले- किसानों का विनाश कर रही है भाजपा सरकार
गढ़िया रंगीन में हुआ समाजवादी किसान सम्मेलन, शहर में लगी चौपाल

शाहजहांपुर, जेएनएन। SP leaders targeted BJP : समाजवादी किसान सम्मेलन का बुधवार को गढ़िया रंगीन में आयोजन किया गया। जिसके जरिये सपाइयों ने अपनी ताकत का भी अहसास कराया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सपाइयों ने किसानों के जरिये भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। इसके अलावा शहर के सुभाष नगर में चौपाल लगाकर सपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया गया।

loksabha election banner

गढ़िया रंगीन में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की हत्यारी व विनाशकारी सरकार है। जिसे किसान सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से झूठे वादे कर उन्हें ठगने का कार्य किया है। एमएलसी अमित यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हाे गई है। आज हर वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां, जिला महासचिव रणंजय यादव, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव सैयद रिजवान, अजीत समाजवादी आदि मौजूद रहे।

वहीं शहर के सुभाष नगर में आयोजित चौपाल में भी प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को मजबूत बनाने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। चौपाल में शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव ने कहा कि देश प्रधानमंत्री के झूठे वादों से अब परेशान हो चुका है। इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब उर रहमान, महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. विनोद राठौर, सुखवीर सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.