बरेली में सपा नेताओं का तहसील और थाने में धरना प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
कृषि कानून के विरोध में गुरूवार सुबह सपा नेता मीरगंज तहसील गेट पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन की सूचना जिला मुख्यालय को जैसे ही मिली। पुलिस सक्रिय हो गई। फिलहाल सपा नेताओं का धरना प्रदर्शन जारी है।
बरेली, जेेएनएन। कृषि कानून के विरोध में गुरूवार सुबह सपा नेता मीरगंज तहसील गेट पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन की सूचना जिला मुख्यालय को जैसे ही मिली। पुलिस सक्रिय हो गई। फिलहाल सपा नेताओं का धरना प्रदर्शन जारी है।
भारत बंद के साथ ही सपा का प्रदर्शन जारी है। दो दिन से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कृषि कानून के विरोध पर सड़क पर आ गए हैं। सपा ने कानून के विरोध शहर के लेकर देहात तक प्रदर्शन किए। धरना देने के बाद सपा नेताओं ने गिरफ्तारी दी। कई नेता नजरबंद हुए। बुधवार को नवाबगंज जाने के बाद रोके जाने के बाद पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार को हाईवे पर रोके जाने पर उन्होंने वहीं बैठकर धरना प्रदर्शन किया। गुरूवार की सुबह सपा नेताओं ने मीरगंज तहसील पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में सभी मीरगंज थाना परिसर में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी गुड्डू को हिरासत में ले चुकी पुलिस पूर्व विधायक सुल्तान बेग को रास्ते में नही रोक सकी।वह मीरगंज पहुंचकर धरने में शामिल हो गए। विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार भी धरना में शामिल रहे। सपा के नेताओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही एसडीएम मीरगंज मालती मालवीय, सीओ रामानन्द राय समेत मीरगंज, फ़तेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़ के थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल थाना परिसर में सपा नेता धरना दे रहे हैं।