Move to Jagran APP

सपा के प्रदर्शन करने की भनक लगते ही पुलिस ने सपा नेताओं को किया नजरबंद, सौ कार्यकर्ता हिरासत में

कृषि कानून पर सपा नेताओं का धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। आंवला तहसील पर पहुंचने के आह्वान के बाद पूर्व विधायक महिपाल को पुलिस ने बरेली के आवास पर ही नजरबंद कर दिया। उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। आंवला जाने वाले रास्तों को ब्लॉक किया गया।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 03:21 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 03:21 PM (IST)
सपा के प्रदर्शन करने की भनक लगते ही पुलिस ने सपा नेताओं को किया नजरबंद, सौ कार्यकर्ता हिरासत में
हिरासत में लिए गए सभी सपा कार्यकर्ताओं को देर शाम छोड़ दिया जाएगा।

 बरेली, जेएनएन।  कृषि कानून पर सपा नेताओं का धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। आंवला तहसील पर पहुंचने के आह्वान के बाद पूर्व विधायक महिपाल को पुलिस ने बरेली के आवास पर ही नजरबंद कर दिया। उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। वहीं आंवला की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक किया गया। बिशारतगंत, भमोरा, अलीगंज के बार्डर पर ही सपा नेताओं को हिरासत में लेकर आंवला के एक बैंक्वेट हॉल में रखा गया। एसपी देहात संसार सिंह के मुताबिक हिरासत में लिए गए सभी सपा कार्यकर्ताओं को देर शाम छोड़ दिया जाएगा। 

loksabha election banner

शहर, मीरगंज, नवाबगंज के बाद सपा नेताओं को आंवला में धरना प्रदर्शन करना था। प्रशासन और पुलिस के पास इनपुट थे। इसलिए नेताओं को उनके आवासों में ही नजरबंद कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार सपा नेताओं के बारे में पुलिस से इनपुट लेते रहे। वहीं आंवला के पूर्व पालिका अध्यक्ष सैय्यद आबिद अली की अगुवाई में करीब 50 सपा कार्यकर्ताओं को भी प्रदर्शन करने की कोशिश करने के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान सपा नेताओं से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के मुताबिक किसानों के लिए पार्टी की विचारधारा स्पष्ट है। सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। रविवार को आंवला में प्रदर्शन होने थे। लेकिन प्रशासन ने नेताओं को रोका है। हालांकि सपा पुलिस और प्रशासन के दबाव में नहीं आने वाली है। किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। सपा किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी और पुरजोर तरीके उनकी आवाज को उठाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.