Move to Jagran APP

सपा नेता प्रिंस यादव बोले, विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी

UP assembly Election समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रिंस यादव का सोमवार को बदायूं जिले में प्रथम आगमन पर जगह जगह स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 09:40 AM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 09:40 AM (IST)
सपा नेता प्रिंस यादव बोले, विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत

बरेली, जेएनएन। Samajwadi Party become largest party in UP assembly Election : समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रिंस यादव का सोमवार को बदायूं जिले में प्रथम आगमन पर जगह जगह स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहाकि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। वह मेहनत से जुटे हैं। उनकी बदौलत ही पार्टी सत्ता में आएगी और प्रदेश का बहूमुखी विकास करेगी।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप ने बीते सात नवंबर को जिले के उझानी क्षेत्र के गांव वोंदरी निवासी प्रिंस यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत किया था। इसके बाद से प्रिंस यादव विभिन्न जिलों में पार्टी के लिए प्रचार और जनाधार बढ़ाने में जुटे हुए थे। सोमवार को प्रिंस यादव लखनऊ से शाहजहांपुर होते हुए बदायूं पहुंचे। रास्ते में उनका जगह जगह स्वागत किया गया। बदायूं पहुंचने पर कचहरी के पास अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने उझानी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें आगामी चुनाव की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कहाकि 2012 से 2017 तक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश का जो विकास किया है, जो योजनााएं चलाई हैं, उन्हें लेकर आमजन के बीच जाएं। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार में हुई महंगाई और ध्वस्त कानून व्यवस्था से परेशान है।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए लखनऊ चलने का आह्वान : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर होने वाले आंदाेलन में शामिल होने के लिए 30 नवंबर को लखनऊ चलने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षक भवन पर सोमवार को हुई बैठक में पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य लंबित मांगों को लेकर 30 नवंबर को लखनऊ के इको गार्डन में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रत्येक विकास क्षेत्र से शिक्षक 29 तारीख की रात को मालवीय अध्यापक आवास गृह (शिक्षक भवन) से लखनऊ रैली के लिए प्रस्थान करेंगे। बिसौली, सालारपुर एवं कादरचौक के अध्यक्ष एवं मंत्री ने अपने विकास क्षेत्रों से दो-दो बस में शिक्षक लखनऊ कूच करने का भरोसा दिलाया। जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि शासन की शिक्षक कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते सभी में रोष व्याप्त है। अपनी मांगे पूरी होने तक शिक्षक धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। बैठक में समस्त विकास क्षेत्रों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.