Move to Jagran APP

एसपी क्राइम व 52 अन्य संक्रमित स्वस्थ होकर पहुंचे घर

एल-वन कोविड रेलवे व एल-2 अस्पताल से एसपी क्राइम व 52 अन्य संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए। वहीं रविवार को आइवीआरआइ से मिली 69 सैंपल की रिपोर्ट में 67 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 01:58 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:06 AM (IST)
एसपी क्राइम व 52 अन्य संक्रमित स्वस्थ होकर पहुंचे घर

बरेली, जेएनएन : जिले में बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के बीच रविवार को राहत भरी खबर आई। एल-वन कोविड रेलवे व एल-2 अस्पताल से एसपी क्राइम व 52 अन्य संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए। वहीं, रविवार को आइवीआरआइ से मिली 69 सैंपल की रिपोर्ट में 67 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि प्राइवेट लैब से आई रिपोर्ट समेत कुल चार नए संक्रमित मिले हैं।

loksabha election banner

रविवार को एक साथ 53 लोग स्वस्थ हुए। इनमें एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय और महिला सिपाही वर्षा भी शामिल हैं। घर लौटने वालों में 40 लोग एल-वन कोविड रेलवे अस्पताल में जबकि 13 लोग भोजीपुरा के मेडिकल कालेज में बने में एल-2 अस्पताल में भर्ती थे। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के स्वस्थ होकर घर लौटने के पीछे शासन से आई नई गाइड लाइन भी है। इसके मुताबिक बिना लक्षण वाले संक्रमितों को दस दिन बाद दूसरी जांच कराए बिना ही डिस्चार्ज किया जा सकता है। हालांकि इनमें से 17 लोगों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें एसपी क्राइम भी शामिल हैं। जबकि अन्य लोगों नई गाइड लाइन के अनुसार ही डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं, जो चार पॉजिटिव मिले हैं उनमें कुछ दिन पहले शीशगढ़ में संक्रमित मिले युवक का भाई शामिल है। जबकि हरियाणा से लौटा एक युवक भी संक्रमित मिला है।

निजी अस्पताल में भर्ती दो महिलाएं निजी लैब से पॉजिटिव

गांधी उद्यान के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती शाहबाद की 46 वर्षीय व आंवला निवासी 26 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई हैं। यह दोनों ही निजी अस्पताल में एक सप्ताह से भर्ती थीं। अब दोनों महिलाओं को एल-2 अस्पताल में आइसोलेट किया जा रहा है। जबकि निजी अस्पताल को सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इसे बंद भी किया जा सकता है।

आइवीएफ सेटर में आई महिला बदायूं में संक्रमित

शहर के एक आइवीएफ सेटर में आई बदायूं की महिला का सैंपल भी कराया गया था। उसकी रिपोर्ट बदायूं में ही आई है। सूचना मिलने पर सेटर बंद कर सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्जन

रविवार को कुल चार संक्रमित मिले हैं। इनमें दो की रिपोर्ट आइवीआरआइ और दो की रिपोर्ट निजी लैब से आई है। निजी अस्पताल में भर्ती दोनों महिलाएं हैं। अस्पताल को सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बदायूं की महिला पॉजिटिव आने पर आइवीएफ सेंटर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

- डॉ. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी कोविड-19


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.