Move to Jagran APP

खत्म होना चाहिए ऊंच-नीच का भाव: डॉ़ कृष्ण गोपाल

बरेली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव की

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 02:49 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 02:49 AM (IST)
खत्म होना चाहिए ऊंच-नीच का भाव: डॉ़ कृष्ण गोपाल
खत्म होना चाहिए ऊंच-नीच का भाव: डॉ़ कृष्ण गोपाल

बरेली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव की भावना खत्म करने पर विशेष जोर देकर कहा कि प्रत्येक गांव में सबका एक ही कुंआ (पानी पीने का स्थल), पूजा के लिए एक ही मंदिर और एक ही श्मसान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षो में कई प्रकार की समस्याओं के कारण ¨हदू समाज कछुओं की तरह सिकुड़ गया। बाहर से आए आक्रमणकारी ¨हदू धर्म को नष्ट करना चाहते थे, वे कामयाब नहीं हो सके लेकिन उसमें अस्पृश्यता और पर्दाप्रथा जैसे कई दोष उत्पन्न हो गए। इनसे उबारने के लिए तमाम प्रयास किए। संघ के स्वयंसेवक भी इसी दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

loksabha election banner

डॉ. कृष्ण गोपाल शुक्रवार शाम को फ्यूचर कॉलेज में दो जून से चल रहे अभ्यास वर्ग के समापन के मौके पर आयोजित प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी में मुख्य वक्ता थे। सह सरकार्यवाह ने कहा कि भारत एक सनातनी राष्ट्र है। विभिन्न भाषाएं हैं। विभिन्न लिपियां हैं किंतु राष्ट्र एक है, ऐसा विचार ही ¨हदू है। ¨हदू एक दर्शन है। ¨हदू बहता हुआ जल नहीं, तालाब नहीं, गंगा है, जिस पर जल निरंतर प्रवाहित होता है। नदियों की तरह अलग-अलग तरीके से भगवान को मानने वाले लोग इसमें एक साथ रहते हैं। राष्ट्र को गौरवशाली वैभवशाली बनाने और विश्व कल्याण की भावना भावना ¨हदुत्व है। इन विचारों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता गांव में शाखा चलाकर सभी को परिचित कराते हैं। देश में लगभग 57 हजार स्थानों पर शाखाएं लगती हैं। शाखाओं में स्वयंसेवक संभाव की भावना से कार्य करते हैं और समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं।

डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि संघ विश्व के सामने एक ऐसा संगठन बनकर खड़ा हुआ है, जो किसी की भी कृपा और सहायता से नहीं चलता। संघ के स्वयंसेवक सारे समाज को साथ लेकर अपना मान कर काम करते हैं, जिन लोगों में यह भ्रम है कि संघ राजनीति से जुड़ा है, वह यह जान लें, राजनीतिक परिवर्तन लोगों के मन को परिवर्तित नहीं कर सकता।

आयोजन में पिछले 20 दिनों में सीखे गए रक्षा कौशल को स्वयंसेवकों ने सभी के सामने प्रस्तुत किया। शिविर में बिना शस्त्रों के आत्मरक्षा करना सिखाया गया। वर्ग संचालक सत्यप्रकाश भी मंचासीन रहे। अध्यक्षता मुकेश गुप्ता ने की। इस दौरान प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल ¨सह, विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, केसर ¨सह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष र¨वद्र ¨सह राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया के अलावा संघ और भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.