Move to Jagran APP

Smart City : कोरोना में अटका स्मार्ट सिटी का काम, जानिए किन प्रोजेक्टाें से सिटी होगी स्मार्ट

कोरोना के चलते स्मार्ट सिटी का काम भी प्रभावित हो रहा है। स्मार्ट सिटी के निकाले गए प्रोजेक्ट के टेंडर में कंपनियां भाग नहीं ले रही हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 11:50 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 11:50 PM (IST)
Smart City : कोरोना में अटका स्मार्ट सिटी का काम, जानिए किन प्रोजेक्टाें से सिटी होगी स्मार्ट
Smart City : कोरोना में अटका स्मार्ट सिटी का काम, जानिए किन प्रोजेक्टाें से सिटी होगी स्मार्ट

बरेली, जेएनएन। Bareilly Smart City : कोरोना के चलते स्मार्ट सिटी का काम भी प्रभावित हो रहा है। स्मार्ट सिटी के निकाले गए प्रोजेक्ट के टेंडर में कंपनियां भाग नहीं ले रही हैं। इसकी वजह से स्मार्ट सिटी कंपनी को दोबारा टेंडर करने पड़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप का असर स्मार्ट सिटी के काम पर भी पड़ा है। स्मार्ट सिटी कंपनी शहर को स्मार्ट बनाने के लिए कई पऱोजेक्ट के टेंडर निकाले हैं लेकिन इन टेंडर में कंपनियां ज्यादा रूचि ही नहीं दिखा रही है।

loksabha election banner

जबकि किसी भी प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का चयन करने के लिए पहली बार के टेंडर में कम से कम तीन कंपनियों का भाग लेना अनिवार्य है। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी की तरफ से टेंडर की तारीख भी बढ़ाई गई लेकिन बहुत उत्साहजनक परिणाम नहीं दिखे। ऐसे में इन प्रोजेक्ट के लिए अब फिर से दोबारा टेंडर किए गए हैं। इसकी वजह से जहां प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में देरी हो रही है।

वहीं स्मार्ट सिटी कंपनी के पास कंपनियों का चयन करने के विकल्प भी सीमित हैं। कोरोना के चलते कंपनियों के कर्मचारी ज्यादातर घर को लौट गए हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर तकनीकी दक्षता वाले कारीगरों की कमी है। टेडर मिलने पर पर काम तुरंत शुरु करना होगा। इसलिए अभी कंपनियां कम रूचि दिखा रही हैं।

इन प्रोजेक्ट के दोबारा टेंडर

प्रोजेक्ट व लागत

बाकरगंज कूड़ा निस्तारण प्लांट 20 करोड़

जिला अस्पताल में बनने वाला एफओबी तीन करोड़

संजय गांधी तालाब का सुदंरीकरण दो करोड़

इंटीगऱेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर 179 करोड़

हैंड वाशिंग यूनिट 12 लाख

स्मार्ट एडवरटीजमेंट बोर्ड 10 करोड़

वर्टिकल गार्डेन एक करोड़ 89 लाख

पहली बार में कम से कम तीन कंपनियों का भाग लेना अनिवार्य है। इसलिए दोबारा टेंडर किए गए हैं। कोरोना के चलते कुछ काम पऱभावित हो रहा है। संजय सिंह चौहान, जीएम, स्मार्ट सिटी कंपनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.