Smart City Scheme Budget : बरेली को मिले 60 करोड़ लेकिन विकास में खर्च होंगे 50 करोड़
Smart City Scheme Budget बरेली शहर को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत अब राज्य सरकार ने भी अपने हिस्से का बजट जारी कर दिया है। जिसके तहत शहर को 60 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
बरेली, जेएनएन। Smart City Scheme Budget : बरेली शहर को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत अब राज्य सरकार ने भी अपने हिस्से का बजट जारी कर दिया है। जिसके तहत शहर को 60 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बरेली को स्मार्ट सिटी योजना के चौथे राउंड में जनवरी 2018 को शहर शामिल किया गया था।
बना रखी है 1902 करोड़ की परियोजना
बरेली स्मार्ट सिटी ने 1902 करोड़ की परियोजना बना रखी है। करीब साल भर पहले केंद्र सरकार की ओर से 60 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। अब राज्य सरकार ने इतनी ही रकम जारी की है। पैसा ट्रांसफर होते ही 60 करोड़ में से 50 करोड़ विकास में खर्च होगा, बाकी अन्य मदों के लिए रहेगा।
विकास के लिए खर्च होगा 50 करोड़
अब तक यहां स्मार्ट क्लास, ओपन जिम, म्युजिकल फाउंटेन, पार्कों का सौन्दर्यीकरण, शहर की प्रमुख सड़कों को विकसित करने के अलावा हाईमास्ट लाइट, सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, अर्बन हाट समेत करीब आठ सौ करोड़ के प्रोजेक्ट बनाए गए हैं। बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य सरकार ने 60 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने 60 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।