सुभाषनगर थाने से भागा अफीम तस्कर
सुभाषनगर पुलिस ने दो अफीम तस्कर पकड़े मगर बाद में एक थाने से भाग गया। शुरूआत में अंदेशा था कि वह थाना परिसर में छिपा होगा इसलिए दो घंटे सर्च अभियान चला मगर नहीं मिला। फा
By Edited By: Published: Sun, 18 Feb 2018 03:08 AM (IST)Updated: Sun, 18 Feb 2018 10:51 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बरेली : सुभाषनगर पुलिस ने दो अफीम तस्कर पकड़े मगर बाद में एक थाने से भाग गया। शुरूआत में अंदेशा था कि वह थाना परिसर में छिपा होगा इसलिए दो घंटे सर्च अभियान चला मगर नहीं मिला। सुभाषनगर पुलिस को शनिवार को एक गाड़ी में अफीम का पोस्ता जाने की सूचना मिली। पराग फैक्ट्री के पास गाड़ी पकड़कर उसमें बैठे दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस बोरे लदी गाड़ी थाने ले आई। ड्राइवर व बोरों का मालिक थाने में खड़े थे और पुलिस एक-एक कर बोरे काट रही थी। तभी बोरों का मालिक भाग गया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर कृष्ण मुरारी ने बताया कि बरामद पोस्ता की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में है। फरार तस्कर नवी हसन, सरदार नगर, भमोरा का निवासी है। उसको तलाश किया जा रहा है। ऐसे छुपाया था अफीम का पोस्ता चार बोरों के अंदर तस्कर ने भूसा रखा, फिर भूसे के अंदर एक-एक बोरे रखे। उन्हीं में अफीम का पोस्ता रखा। बोरों में कपड़े होने की बात कह गाड़ी में बैठा था नवी ड्राइवर त्रिलोकी ने पुलिस को बताया कि वह भमोरा के सरदार नगर गांव का निवासी है। बदायूं से आ रहा था। सरदार नगर के पास नवी ने हाथ देकर उसे रोक चार बोरे चौपुला तक ले जाने की बात कही। पूछने पर नवी ने बोरों में कपड़े होना बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें