Move to Jagran APP

Lockdown-3 Update : पालनपुर से बरेली आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन, प्रवासी बोले - नहीं मिला खाना Bareilly News

श्रमिक स्पेशल के लोको पायलट क्रू को बदलने के लिए अबू रोड अजमेर जयपुर बांदीकुई भरतपुर जंक्शन मथुरा कासगंज के स्टेशनों पर रोका गया। कही भी प्रवासियों को उतरने नही दिया गया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 09 May 2020 08:20 AM (IST)Updated: Sat, 09 May 2020 01:08 PM (IST)
Lockdown-3 Update : पालनपुर से बरेली आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन, प्रवासी बोले - नहीं मिला खाना Bareilly News
Lockdown-3 Update : पालनपुर से बरेली आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन, प्रवासी बोले - नहीं मिला खाना Bareilly News

बरेली, जेएनएन। लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। गुजरात के पालनपुर जंक्शन से बरेली मंडल समेत अन्य जिलों के 1150 प्रवासियों को लेकर शुक्रवार शाम 5 बजे चली ट्रेन आने निर्धारित समय से एक घन्टा 43 मिनट देरी से जंक्शन पहुंची। पूर्व की तरह एक एक कोच से यात्री उतारकर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मुख्य निकास द्वार पर ही सभी को लंच पैकेट, बिस्कुट का पैकेट और पानी की बोतल देकर संबंधित जनपद की बसों पर भेज दिया गया।

loksabha election banner

22 कोच की श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सबसे ज्यादा कासगंज और बदायूं की सवारी थी। ट्रेन में बरेली के 144 प्रवासी थे। आने वाले सभी प्रवासियों को 46 अलग अलग रुट की बसों से ग्रह जनपदों के लिए भेजा गया। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक संजीव दुबे के साथ स्टेशन के अंदर की व्यवस्था में रहे, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार बाहर एआरएम बरेली डिपो चीनी प्रसाद, एआरएम रूहेलखंड भुवनेश्वर कुमार के साथ बाहर प्रवासियों को घर तक भेजने की व्यवस्था में लगे रहे। वही आरपीएफ- जीआरपी प्रवासियों से शारीरिक दूरी का पालन कराती रही।

रास्ते मे नही मिला किसी को खाना

गुजरात के पालनपुर से बरेली आई श्रमिक स्पेशल में इस बार किसी यात्री से कोई किराया नही लिया गया। सभी को सरकार की ओर से 490 रुपये के टिकट दिया गया। यात्रियों ने बताया कि गुजरात मे खाने की कोई व्यवस्था नही की गई थी। अबू रोड में क्रू बदलने के लिए रुकी ट्रेन में सभी को पानी की बोतल और बिस्किट के पैकेट दिए गए। जबकि बरेली में खाने में खिचड़ी दी गयी।

तीसरी श्रमिक स्पेशल भी एक घंटे से अधिक देरी से पहुंची

दुसरे राज्यो में फंसे प्रवासियों को उनके ग्रह जनपदों तक लाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को गुजरात के पालनपुर स्टेशन से 1195 प्रवासियों को लेकर श्रमिक स्पेशल जंक्शन पहुंची। ट्रेन शनिवार सुबह 6 बजे पहुँचनी थी। ट्रैक खाली होने के बाद भी तीसरी श्रमिक स्पेशल निर्धारित समय से एक घन्टा 41 मिनट देरी से सुबह 7.41 पर जंक्शन पहुंची।

यहां बदले गए लोको पायलट, क्रू

गुजरात के पालनपुर से 1195 प्रवासियों को लेकर चली श्रमिक स्पेशल के लोको पायलट, क्रू को बदलने के लिए अबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर जंक्शन, मथुरा, कासगंज के स्टेशनों पर रोका गया। कही भी प्रवासियों को उतरने नही दिया गया।

विधायक पप्पू भरतौल ने पानी, बिस्कुट बाटे

बिथरी विधायक पप्पू भरतौल सुबह 6.30 बजे जंक्शन पहुंचे। यहां तहसीलदार से जगह पूछकर साथ मे लाये पानी और बिस्कुट को रखवाया। ट्रेन आने के बाद बाहर निकल रहे प्रवासियों को विधायक ने तहसीलदार से इसका वितरण कराया। जबकि लंच पैकेट की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई थी।

इन जगहों पर भेजी गई 46 बसें

कासगंज 18

बदायूं - 11

शाजहाँपुर/लखीमपुर - 8

बरेली - 6

प्रयागराज - 1

गोरखपुर -1

अलीगढ - 1

इन जिलों के आये प्रवासी

बरेली - 144

अलीगढ़ - 13

कासगंज - 419

बदायूं - 288

पीलीभीत - 35

शाजहाँपुर - 180

लखीमपुर खीरी - 9

मैसूर - 11

ब्लैंक - 3

देवरिया - 4

प्रयागराज - 12

कानपुर - 8

बदोही - 10

वाराणसी - 2

गोरखपुर - 12

कुल - 1150


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.