Shahjahanpur Weather Forecast : बारिश से बदला माैसम का मिजाज, गिरा तापमान, माैसम विभाग ने जताया ये पूर्वानुमान
Shahjahanpur Weather Forecast शाहजहांपुर में मौसम का मिजाज नम बना हुआ है। शनिवार सुबह बारिश शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया मौसम विज्ञानियों ने अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस बट की संभावना जताई है।
बरेली, जेएनएन। Shahjahanpur Weather Forecast : शाहजहांपुर में मौसम का मिजाज नम बना हुआ है। शनिवार सुबह बारिश शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया मौसम विज्ञानियों ने अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस बट की संभावना जताई है। हवा भी 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक बादलों के साथ बारिश की संभावना जताई है । इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं।
दलहनी व तिलहनी फसलों को हो सकता नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ एनसी त्रिपाठी ने मौसम को सरसों समेत दलहनी तिलहनी फसलों के लिए मौसम को अहितकर बताया। कहा कि नम मौसम की वजह से सरसों में माहूं कीट का प्रकोप बढ़ सकता है। अन्य फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं। लेकिन गेहूं के लिए मौसम अनुकूल रहेगा। इससे किल्ले अधिक फूटेंगे और गेहूं की पैदावार बढ़ेगी।