Shahjahanpur Crime News : शाहजहांपुर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
Shahjahanpur Crime News संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार सुबह महिला की मौत हो गई। शव घर के बरामदे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज में बाइक व 50 हजार नकदी न दे पाने पर हत्याकर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
बरेली, जेएनएन। Shahjahanpur Crime News संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार सुबह महिला की मौत हो गई। शव घर के बरामदे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज में बाइक व 50 हजार नकदी न दे पाने पर हत्याकर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी जितेंद्र उर्फ गब्बू की पत्नी पूनम की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांट थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि बेटी की शादी छह साल पहले की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद बेटी को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये नकदी की मांग करने लगे। गुरुवार सुबह करीब छह बजे
पूनम ने अपनी मां मालवती को फोन कर ससुराल से बुलाने के लिए कहा था। इसके बाद फोन काट दिया था। दो घंटे बाद सूचना मिली कि पूनम का बरामदे में टीनशेड के बांस में दुपट्टे के फंदे से फंदे पर शव लटका है। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। वहीं जितेंद्र ने आत्महत्या करने की बात कही। पूनम का दो साल का बेटा विनायक है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि स्वजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।