Move to Jagran APP

चाय में दूध की मात्रा कम देखकर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बोली- लगता नहीं यहां एक बुजुर्ग पर खर्च होते होंगे 75 रुपए Bareilly News

चाय में दूध की मात्रा कम होने पर स्टाफ को फटकारा। कहा एक बुजुर्ग का 75 रुपये हैं लेकिन नहीं लगता है कि इतना खर्च करते हो।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 09:32 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 05:56 PM (IST)
चाय में दूध की मात्रा कम देखकर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बोली- लगता नहीं यहां एक बुजुर्ग पर खर्च होते होंगे 75 रुपए Bareilly News
चाय में दूध की मात्रा कम देखकर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बोली- लगता नहीं यहां एक बुजुर्ग पर खर्च होते होंगे 75 रुपए Bareilly News

बरेली, जेएनएन : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मंगलवार को वृद्धाश्रम की हालत देख कर हैरान रह गई। निरीक्षण के लिए पहुंची आयोग की उपाध्यक्ष को चाय में दूध की मात्रा बहुत कम मिली। यह देख उनका पारा चढ़ गया। जिसके बाद उन्होंने रसोई सहायिका को कड़ी फटकार लगाई।

loksabha election banner

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी का कार्यक्रम पूर्व प्रस्तावित था। हालांकि, वह तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से सर्किट हाउस पहुंची। कुछ देर बाद वह डीपीओ नीता अहिरवार के साथ लाल फाटक स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने पहुंची। आश्रम में प्रवेश करते ही एक बुजुर्ग चाय पीते मिले।

चाय में दूध की मात्रा कम होने पर स्टाफ को फटकारा। कहा, एक बुजुर्ग का 75 रुपये हैं लेकिन नहीं लगता है कि इतना खर्च करते हो। महिला कक्ष के बगल में शौचालय और लाइट नहीं होने पर नाराजगी जताई। कमरों में गंदगी और बुजुर्गो के मैले कपड़े होने पर भी फटकार लगाई।

वृद्धाश्रम के कर्मचारियों ने बताया कि 16 लोगों का स्टाफ है, जिसमें चार केयर टेकर हैं। इसके साथ आश्रम में 49 महिलाएं और 46 पुरुष हैं। क्यारा ब्लाक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का भी निरीक्षण किया। गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। नारी शरणालय में ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग बंद कर लड़कियों को पढ़ाने का संदेश दिया।

एक महीने से नहीं मिला वेतन : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने नारी शरणालय का भी निरीक्षण किया। यहां ज्यादातर चीजें ठीक मिली। हालांकि स्टाफ ने उनसे एक साल से वेतन न मिलने की शिकायत की। उन्होंने कहा वह शासन तक इस मामले को पहुंचाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.