बरेली जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के यूपी के ये राज्यमंत्री बोले- सीएम से करेंगे शिकायत
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने शुक्रवार को सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के शौचालय व वार्ड के गन्दगी पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 11:12 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 11:12 AM (IST)
बरेली, जेएनएन। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने शुक्रवार को सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के शौचालय व वार्ड के गन्दगी पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। शौचालयों में पानी न आने पर उन्होंने सीएमओ से कहा यहां व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। इसकी वह सीएम से शिकायत करेंगे। महिला वार्ड में भर्ती प्रसूताओ से हालचाल लिया। इसके साथ ही यहां भर्ती सभी प्रसूता को सौ-सौ रुपये भी दिए। महिला वार्ड में निरीक्षण के दौरान साफ सफाई होती रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें