UP Panchayat Chunav 2021 : सपा ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, जानिये बरेली जिले के सपा के उम्मीदवारों के नाम
UP Panchayat Chunav 2021 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि पंचायत चुनाव 2021 में समाजवादी पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी गई है। सपा से संबद्ध नौ प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए हैं।
बरेली, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि पंचायत चुनाव 2021 में समाजवादी पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी गई है। वार्ड पांच से खतीब अहमद, वार्ड 23 से मुरादुन्निशां, वार्ड 27 से भूरे लाल वाल्मीकी, वार्ड 28 से परवीन बेगम, वार्ड 31 से सुरेश गंगवार, वार्ड 36 से राहुल कश्यप और वार्ड 41 से राजशेखर को प्रत्याशी बनाया गया है। वही, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि सपा से संबद्ध नौ प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। रेहाना बी को महिला सभा, मिर्जा शादान बेग को अल्पसंख्यक सभा, खालिक उर रहमान को अधिवक्ता सभा, मो. अशफाक को मजदूर सभा, केपी राठौर को शिक्षक सभा, आकाश भारती को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, अनुज आनंद को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, डॉ. अमित किशोर सक्सेना को चिकित्सक प्रकोष्ठ और मान सिंह यादव को सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया है। सभी को 15 दिन में अपनी कमेटी गठित कर अनुमोदित कराने को कहा गया है। नव मनोनीत अध्यक्षों को पदाधिकारियों ने बधाई दी।