दिन दहाडे़ : फिल्मी अंदाज में कार से उतरे साधू, तमचें की नोक पर किसानों से की लूट, हुए फरार Bareilly News
मंडी से धान बेचकर वापस लौट रहे किसानों को अज्ञात कार सवार बदमाशों ने फरीदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपना निशाना बनाया। साधू के वेश में तमंचा अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
जेएनएन, बरेली : मंडी से धान बेचकर वापस लौट रहे किसानों को अज्ञात कार सवार बदमाशों ने फरीदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने साधू के वेश में तमंचा अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद वह किसानों से 51 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी तफ़तीश शुरु कर दी है।
Filmy अंदाज में दिया घटना को अंजाम
थाना फतेहगंज पूर्वी नरियावल में रहने वाले किसान सर्वेश कुमार पुत्र चिरौंजी लाल, पातीराम पुत्र हर पाल, सुनील पुत्र पातीराम निवासी सिमरा हरचंद बरेली मंडी में धान बेचने आए थे। धान बेचने के बाद सभी किसान ट्रेक्टर से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फरीदपुर पर फ्यूचर कालेज के पास पहुंचे, तभी सफेद कार में सवार हो कर आए कुछ लोगो ने ट्रेक्टर को रोक लिया। जिसके बाद साधु के भेष बदमाश फिल्मी अंदाज में कार से बाहर निकले। तमंचा लगाकर किसानों से 51000 रुपये लूट लिए आैर फरार हो गए ।
घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही Police
दिन दहाडे़ किसानों से लूट होने की जानकारी मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी फरीदपुर पुलिस बल के साथ मौके पहुंच गए। उन्होंने पीडित किसानों से घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही घटना स्थल का मुआयना भी किया। घटना की सत्यता परखने और बदमाशों की पहचान करने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
घटना स्थल पहुंचे SP Crime शुुरु की छानबीन
एसपी क्राइम रमेश भारतीय भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित किसानों से बात की। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पड़ताल करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा ।