Move to Jagran APP

स्थानीय पदाधिकारियों से संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- आइटी व मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स को भी जोडे़ Bareilly News

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ का कार्यकर्ता विचारवान होता है। आइटी मैनेजमेंट के क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स को भी संघ के बारे में बताएं अौर उन्हें भी जोड़ें।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 09:23 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 01:23 PM (IST)
स्थानीय पदाधिकारियों से संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- आइटी व मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स को भी जोडे़ Bareilly News
स्थानीय पदाधिकारियों से संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- आइटी व मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स को भी जोडे़ Bareilly News

जेएनएन, बरेली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संघ का कार्य विभिन्न क्षेत्रों तक ले जाने को कहा। युवाओं को जोड़ने व नए कार्यकर्ताओं के संस्कारित होने की बात पर जोर दिया। शनिवार शाम करीब पौने सात बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत डोहरा रोड स्थित जीआरएम स्कूल पहुंचे। वहां प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, क्षेत्र प्रचारक आलोक, सह प्रांत प्रचारक करमवीर सिंह, विभाग प्रचारक आनंद आदि ने उनसे मुलाकात की। कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में बताया। रविवार सुबह को से लेकर दोपहर तक क्या कार्यक्रम होने हैं, इसकी जानकारी दी।

loksabha election banner

संघ प्रमुख से मिले अभिभावक : कुछ अभिभावक भी संघ प्रमुख से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि संघ के कार्य को लगातार विस्तारित करने के लिए हर क्षेत्र में प्रयास करें। युवाओं को जोड़ें, उनमें संस्कारों का समावेश भी हो। नए कार्यकर्ता जोड़ते समय उनके व्यवहार, सामाजिक गतिविधियों को भी ध्यान में रखें। भविष्य में किन-किन क्षेत्रों में काम करने की आवश्यकता है, किस तरह काम करें इस बाबत बात की।

आइटी प्रोफेशनल्स को भी जोड़ें: शनिवार से रविवार तक चलने वाले इस दो दिवसीय वर्ग में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। संघ प्रमुख के पहुंचने के बाद जब हर क्षेत्र में संघ कार्य पहुंचाने की बात चली तो युवाओं पर खास जोर दिया गया। कहा गया कि संघ का कार्यकर्ता विचारवान होता है। आइटी, मैनेजमेंट के क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स को भी संघ के बारे में बताएं। उन्हें जोड़ें।

कई विश्वविद्यालय के कुलपति भी पहुंचे: पौने ग्यारह बजे से रुहेलखंड विवि में संगोष्ठी होगी। जिसमें हिस्सा लेने के लिए आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति अर¨वद दीक्षित, अजमेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरपी सिंह, कानपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. की नीलिमा गुप्ता आदि शनिवार रात तक पहुंच चुके थे।

मैदान को सुखा कर फिर लगाया पंडाल : संघ प्रमुख के कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स मैदान में भव्य मंच और पंडाल बनाया गया। हालांकि इसके लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। महापौर उमेश गौतम और कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला ने मैदान का जायजा लिया। पंडाल के अंदर पानी भरा मिला तो उन्होंने तुरंत स्पंज मंगवाकर मैदान सूखा करवाया।

बार कोड लगे अामंत्रण पास से मिलेगा प्रवेश : संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा के मद्देनजर काफी सख्ती होगी। कार्यक्रम में वही लोग शामिल हो पाएंगे जिनके पास बार कोड लगा पास या आमंत्रण होगा। सभी लोगों के नाम पहले से ही तय रहेंगे। विवि में चारों तरफ पुलिस तैनात की गई है। मैदान में प्रबुद्ध वर्ग के बैठने के स्थान को 24 श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसमें हर समाज, हर वर्ग के लोग शामिल होंगे।

विवि में वैदिक मंत्रोच्चार से शुरु होगी संगोष्ठी : संघ प्रमुख मोहन भागवत आज रुहेलखंड विवि में ‘भविष्य का भारत’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। एक घंटा उनका संबोधन होगा। मुरादाबाद के चोटीपुर स्थित वेद विद्यालय से बुलाई गईं 50 बेटियां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरूआत करेंगी। कार्यक्रम में शहर और आस-पास से 1200 से अधिक बौद्धिक विचारों के लोग शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.