बरेली से चुनाव ड्यूटी के लिए निकले हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, मूल रूप से अमरोहा के रहने वालेे थे
Road Accident in Bareilly चुनाव ड्यूटी के लिए घर से निकले हेड कांस्टेबल की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हेड कांस्टेबल बलियद खां मूल रूप से अमरोहा जनपद के हसनपुर कटिया गांव के रहने वाले थे। उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी।
By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 04:06 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 04:06 PM (IST)
बरेली, जेएनएन।Accident in Bareilly : चुनाव ड्यूटी के लिए घर से निकले हेड कांस्टेबल की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हेड कांस्टेबल बलियद खां मूल रूप से अमरोहा जनपद के हसनपुर कटिया गांव के रहने वाले थे। उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। किला क्षेत्र में वह किराए के मकान में रहते थे। बदायूं जनपद में चुनाव के लिए उनकी ड्यूटी लगी थी जिसके लिए वह सुबह सुबह बदायूं रवानगी के लिए पुलिस लाइन निकले थे। किला पुल पर पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें