10 अगस्त से शुरू होंगी रेगुलर ऑनलाइन क्लास
माध्यमिक विद्यालयों में जहां भी अब तक ऑनलाइन कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं वहां अनिवार्य रूप से 10 अगस्त से शुरू करा दी जाएं।
बरेली, जेएनएन। माध्यमिक विद्यालयों में जहां भी अब तक ऑनलाइन कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं, वहां अनिवार्य रूप से 10 अगस्त से शुरू करा दी जाएं। यह निर्देश अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।
बरेली मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बैठक में ऑनलाइन पढ़ाई की समीक्षा की गई। जिसमें बताया गया कि बरेली मंडल में 71.28 फीसद छात्र-छात्राओं के पास फोन की सुविधा है। इसमें 28 फीसद के पास फोन नहीं है। इसके अलावा 93.28 फीसद के घर में टेलीविजन है, जिससे पढ़ाई की जा रही है। हालांकि करीब साढ़े सात फीसद ऐसे भी हैं, जिनके घर में टीवी भी नहीं है। मानव सम्पदा पोर्टल पर बरेली में 2090 में से 416 कर्मचारियों की सर्विस बुक अपलोड हो गई है। शेष की प्रक्रिया जारी है। बैठक में बरेली मंडल की ओर से तैयार किए गए शिक्षकों के ऑनलाइन पढ़ाई के ट्रेङ्क्षनग मॉड्यूल को सराहा गया।