Move to Jagran APP

Rashtriya Gram Swaraj Mission Yojana News : बरेली में हाईटेक हुए ग्राम प्रधान, स्क्रीन लगाकर 500 प्रधानों ने सीखा प्रधानी चलाने का हुनर

Rashtriya Gram Swaraj Mission Yojana News नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का पहला चरण गुरुवार को संपन्न हुआ। गुरुवार सभी विकास खंड क्षेत्रों में स्क्रीन लगाकर जूम प्लेटफार्म से प्रधानों को जोड़ा गया। इसमें उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 01:57 PM (IST)
Rashtriya Gram Swaraj Mission Yojana News : बरेली में हाईटेक हुए ग्राम प्रधान, स्क्रीन लगाकर 500 प्रधानों ने सीखा प्रधानी चलाने का हुनर
Rashtriya Gram Swaraj Mission Yojana News : बरेली में हाईटेक हुए ग्राम प्रधान

बरेली, जेएनएन। Rashtriya Gram Swaraj Mission Yojana News : नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का पहला चरण गुरुवार को संपन्न हुआ। गुरुवार सभी विकास खंड क्षेत्रों में स्क्रीन लगाकर जूम प्लेटफार्म से प्रधानों को जोड़ा गया। इसमें उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसमें उन्हें गांव के विकास करने के तरीके, कोविड प्रबंधन, पंचायती राज व्यवस्था, पंचायत में प्रधान की भूमिका आदि के बारे में बताया गया।

loksabha election banner

पंचायती राज विभाग ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत गुरुवार से प्रधानों के दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण के तहत सभी ब्लाकों में 20 से 25 ग्राम प्रधानों को बुलाया गया था। यहां जूम प्लेटफार्म के जरिए प्रधानों को शासन स्तर से दिए जा रहे प्रशिक्षण से जोड़ा गया। इसमें प्रधानों को उनके उत्तरदायित्व, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्राम पंचायत विकास योजना, ई गवर्नेंस, स्वच्छ भारत मिशन आदि विषयों को शासन स्तर के अधिकारियों ने वीडियो के मामध्यम से समझाया।

उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में पंचायतों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है। इन चुनौतियों से कुशलतापूर्वक लड़े एवं कार्य क्षेत्र में पूरी तैयारी के साथ उतरें यह जरूरी है। प्रशिक्षण में प्रधानों को कोविड प्रबंधन के बारे में भी बताया गया। बताया कि शुक्रवार को भी जिले के सभी विकास खंड में शेष बचे सभी प्रधानों को जोड़ा जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रधानी से संबंधित कई अधिकारों और कार्यों की जानकारी मिली।सबसे अहम बात रही की योजनाओं के संचालन में प्रधान की भूमिका का निर्वाहन कैसे किया जाए। इस बात की जानकारी भी काफी प्रभावी ढ़ंग से मिली है। जो प्रधानी के संचालन के दौरान काफी काम आएगी। -भूपेंद्र कुमार प्रधान बिजौरिया ग्राम पंचायत

प्रधानी कैसे चलाएं इस बात की जानकारी पहली बार ऑनलाइन माध्यम से हुए प्रशिक्षण के दौरान मिली है। प्रधानी संचालन को लेकर काफी दुविधाएं थी।जिनका निराकरण हुआ है। इसके अलावा योजनाओं के संचालन में किस प्रकार भूमिका अदा करनी है इस बात की जानकारी भी काफी प्रभावी रूप से मिली है। -रामप्रकाश प्रधान करपिया खुर्द 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.