Move to Jagran APP

Rashtra Jagran Youth Organization : बरेली महापौर बोले- सरकार कर रही राष्ट्र जागरण, युवाओं के हाथ में सौंप रही नए भारत की कमान

Rashtra Jagran Youth Organization भाजपा ने देश को संवारा है। आने वाला वक्त युवाओं का है। उनके हाथों में देश की कमान है। सरकार तमाम योजनाओं के जरिये युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षित कर रही है। यही राष्ट्र निर्माण है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 08:19 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 08:19 AM (IST)
Rashtra Jagran Youth Organization : बरेली महापौर बोले- सरकार कर रही राष्ट्र जागरण, युवाओं के हाथ में सौंप रही नए भारत की कमान
Rashtra Jagran Youth Organization : बरेली महापौर बोले- सरकार कर रही राष्ट्र जागरण

बरेली, जेएनएन। Rashtra Jagran Youth Organization: भाजपा ने देश को संवारा है। आने वाला वक्त युवाओं का है। उनके हाथों में देश की कमान है। सरकार तमाम योजनाओं के जरिये युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षित कर रही है। यही राष्ट्र निर्माण है। वह राष्ट्र जागरण युवा संगठन के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संबोधन दे रहे थे।

loksabha election banner

डीडीपुरम के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में सांस्कृतकि और सम्मान समारोह का शुभांरभ मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम, विशिष्ट अतिथि महिला कल्याण विभाग की उपनिदेशक नीता अहिरवार और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्वलित से हुआ। नीता अहरीवार ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब को तमाम तरह की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कभी भी आप मुझसे मिल कर उसकी जानकारी ले सकतीं हैं।

भाजपा पार्षद अतुल कपूर ने कहा कि हम सब युवा हैं। मैं जब राजनीति में आया था, तब मेरा मकसद हर व्यक्ति की मदद करना था। अब मै हर वर्ग के व्यक्ति की सहयोग करना अपना धर्म समझता हूं। आयोजन के दौरान विशाल मेहरोत्रा, आशु अग्रवाल, मुदीत स्वरूप समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्था की महिला मोर्चा से नीमा भंडारी, रेनू मौर्या, अनुराधा शर्मा, डॉली भारद्वाज, पूनम सक्सेना, हर्षिता पाराशर आदी मौजूद रही।

प्रबुद्ध सम्मेलन में पंचायती राज मंत्री करेंगे संबोधन

भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार रात लखनऊ से बरेली पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक होगी। डेढ़ घंटे की मंडलीय समीक्षा के बाद वह नैनीताल रोड के सिद्धिविनायक इंस्टीट्यूट में आयोजित भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां भाजपा सरकारी की उपलब्धियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति स्पष्ट करने के बाद वह फतेहगंज पश्चिमी के गांव बादशाहनगर में आएंगे। यहां कायाकल्प के तहत हुए निर्माण, शौचालय और पंचायत भवन का उद्घाटन करने के बाद मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.