Ramadan 2021 : रोजा रखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जल्द स्वस्थ होने और कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ की
Ramadan 2021 मुकद्दस रमजान का पहला रोजा बुधवार को रखा गया। रोजेदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जल्द स्वस्थ होने और कोरोना के खात्मे की दुआ की। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा रमजान का पहला रोजा हजरत गौस पाक की नजर के बाद खोला गया।
बरेली, जेएनएन।Ramadan 2021 : मुकद्दस रमजान का पहला रोजा बुधवार को रखा गया। रोजेदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जल्द स्वस्थ होने और कोरोना के खात्मे की दुआ की। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि रमजान का पहला रोजा हजरत गौस पाक की नजर के बाद खोला गया। माहे रमजान की पहली तारीख हजरत गौस पाक की विलादत (जन्मदिन) का मुबारक दिन है। नमाज के बाद मोती मस्जिद में हाफिज चांद खान व नौमहला मस्जिद के इमाम अब्दुल बाकी ने दीनी तकरीर की। फूटा दरवाजा स्थित झंडा गौस-ए-पाक पर सादगी के साथ जश्न-ए-गौस मनाया गया। दरगाह नासिर मियां पर नमाज के बाद नजर पेश की गई। सूफी वसीम मियां, मोहम्मद ऐजाज, मोहसिन इरशाद, शाहिद मियां साबरी, दिलशाद साबरी, शाहिद रजा नूरी, हनीफ खान, रिजवान आदि शामिल रहे।
11 साल के मासूम ने रखा रोजा
जासं, बरेली: मलूकपुर तंबाकू वाली मस्जिद के पास रहने वाले शबाब मियां का बेटा 11 वर्षीय अली रजा सेंट वैलिस स्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र है। अली रजा नौ साल की उम्र से रोजा रख रहा है। इस बार भी अली ने सभी रोजे रखने की तैयारी की है। बुधवार को अली ने पहला रोजा रखा। नन्हें बालक ने बुधवार शाम कोरोना के खात्मे की दुआ की।