Move to Jagran APP

Ram Mandir Construction : बरेली में रामदूत घर-घर सुनाएंगे प्रभु राम का संदेश

Ram Mandir Construction प्रभु श्रीराम आस्था है। लाखों भक्त मंदिर बनवाने के लिए आतुर हो रहे है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रामदूत द्वार-द्वार पहुंचकर प्रभु का संदेश सुनाएंगे। भक्तों की राममंदिर में सहभागिता के लिए समर्पण का माध्यम बनेंगे।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 11:48 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 01:53 PM (IST)
Ram Mandir Construction : बरेली में रामदूत घर-घर सुनाएंगे प्रभु राम का संदेश
Ram Mandir Construction : बरेली में रामदूत घर-घर सुनाएंगे प्रभु राम का संदेश

बरेली, जेएनएन। Ram Mandir Construction :  प्रभु श्रीराम आस्था है। लाखों भक्त मंदिर बनवाने के लिए आतुर हो रहे है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रामदूत द्वार-द्वार पहुंचकर प्रभु का संदेश सुनाएंगे। भक्तों की राममंदिर में सहभागिता के लिए समर्पण का माध्यम बनेंगे।

loksabha election banner

रविवार को हुए आयोजन में विश्व हिंदु परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में रामदूतों को समर्पण राशि के सही तरीके से अवगत कराया गया। दस, सौ, एक हजार के कूपन दिए गए। 20 हजार से ज्यादा की समर्पण राशि चेक से ली जाएगी। कोई क्यूआर कोड जारी नहीं हुए है। लिखित रसीद के सहारे भक्त आयकर छूट का दावा भी कर सकेंगे। बैठक में 150 टोलियों के रामदूतों में 1021 शामिल हुए थे। अब 15 अगस्त को रामदूत 104 बस्तियों में जाएंगे।

रामदूत को आचरण, मर्यादा और शुद्धता का ध्यान रखने के लिए कहा गया। प्रशिक्षण दिया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आचरण व्यवहार संस्कार का ध्यान रखते हुए ही सभी घरों तक पहुंचना है। आरआरएस के विभाग प्रचारक आनंद ने राम के काम से जुड़कर रामदूतों का जीवन धन्य बताया। आयोजन में संघचालक सीए केसी गुप्ता, सहविभाग संघचालक अतुल खंडेलवाल, महानगर संघचालक डाॅ. सत्यपाल ने अभियान से जुड़ी जानकारियां साझा की।

राम रथ संग चल रही राम की सेना

बरेली का माहौल राममय हो चुका है। भक्तों के लिए मंदिर का इंतजार दुर्भर होता जा रहा है। भव्य मंदिर के स्वरूप के दर्शन से उपजा उल्लास इन दिनों सड़कों पर नजर आ रहा है। रविवार को रामरथ यात्रा चौपुला बगिया से शुरू होकर बिहारीपुर ढाल, मलूकपुर चौकी, आचार्य पीठ मंदिर से कुंवरपुर चमन मठिया, सिटी सब्जीमंडी से बिहारीपुर शिव मंदिर माहौल को राममयी करती हुई पहुंची। श्रीराम के जयघोष से धरती से लेकर आसमान तक गूंजा जा रहा था।

महिलाएं भक्तिभाव के साथ नाचती हुए स्वागत कर रही थी। बेटे-बेटियां छतों से पुष्पवर्षा करते नजर आए। यहां लोग सुबह से ही श्रीराम के भव्य मंदिर स्वरूप की आराधना एवं दर्शन के लिए रास्ता देख रहे थे। इस रामरथ यात्रा का शुभारंभ विभाग सहकार्यवाह हरीश चंद्र कश्यप ने किया। भक्तों को तिलक किया। भव्य मंदिर के साथ-साथ उन्होंने राम दूतों की भी आरती उतारी। समर्पण निधि के लिए जैसे दिन नजदीक आ रहे है। भक्तों का उत्साह आसमान छूने लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.