रक्षाबंधन पर भाईयों की कलाई में राखी बांंधने के लिए बसों में खिड़की से घुसी बहनें, सीट के लिए हुई मारामारी, जेब कतरों की रही मौज
Rakshabandhan News रोडवेज स्टेशन पर रक्षाबंधन का प्रभावी असर दिखा। यहां सुबह से ही भीड़ शुरू हो गई। दोपहर में हालात बेकाबू हो गए। हजाराें की संख्या में उमड़ी भीड़ के आगे अनुबंधित समेत रोडवेज की 156 बसे कम पड़ गई।महिलाओं को खड़े होकर यात्रा को विवश होना पड़ा।
बरेली, जेएनएन। Rakshabandhan News : रक्षाबंधन पर भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधने जाने वाली बहनों के लिए प्रदेश सरकार ने यूपी रोडवेज की बस सेवा उपलब्ध कराई। जिसमें बहनों को निश्शुल्क यात्रा की छूट दी गई।सुबह भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए जा रही बहनों में रोडवेज पर जबरर्दस्त क्रेज दिखा।बसों में चढ़ने से लेकर सीट पाने तक के लिए महिलाओं के बीच जबरर्दस्त संघर्ष देखने को मिला। आलम ये रहा कि राखी बांधने जाने वाली बहनें सीट पाने के लिए खिड़की के जरिए बसों में प्रवेश करते नजर आई। वहीं बस स्टैंड पर उमड़ी भीड के बीच कोविड गाइड लाइन की भी जमकर धज्जियां उड़ी। इन सबके बीच जेबकतरों की भी मौज रही।
जेब कतरों व मनचलों को पुलिस ने पकड़ा
रोडवेज पर भीड़ के बीच जेबकतरे व मनचले भी सक्रिय रहे। पुलिस ने एक जेबकतरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसकी लोगों ने जमकर पिटाई भी कर दी। इसी बीच महिलाओं से छेड़छाड़ करते एक युवक को भी पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों को थाना सदर बाजार लाया गया। रोडवेज के अलावा भी सावजनिक स्थलों पर पुलिस पैनी निगाह के साथ मुस्तैद रही।
पर्व उल्लास में कोविड गाइड लाइन तार तार
रक्षाबंधन पर रोडवेज, रेलवे स्टेशन से लेकर मिठाई की दुकानों पर भी खरीददारी को खूब भीड़ रही। लोग पर्व के उल्लास में कोविड गाइड लाइन को भूल गए। न ही किसी ने फिजकल डिस्टेसिंग का पालन किया, न हीं मास्क लगाया। पुलिस भी तमाशा देखती रही।
बसाें में मुफ्त यात्रा से बढ़ी भीड़
सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलााओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। रविवार काे यात्रियों मे दो तिहाई संख्या महिलााओं की रही। परिवहन निगम ने उनसे यात्रा का किराया नहीं लिया।