Move to Jagran APP

राजेंद्र बने उप्र उद्योग व्यापार मंडल के छठवीं बार अध्यक्ष, बोले- व्यापारियों के लिए जीवन समर्पित

UP Udyog Vyapar Mandal News उप्र उद्योग व्यापार मंडल की महानगर कमेटी का रविवार को चुनाव संपन्न हुआ। कुल 54 पदों पर चुनाव के लिए सुबह ही नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई थी। दोपहर बाद चुनाव अधिकारियों ने कार्यकारिणी की घोषणा की।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 11:53 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 01:42 PM (IST)
राजेंद्र बने उप्र उद्योग व्यापार मंडल के छठवीं बार अध्यक्ष, बोले- व्यापारियों के लिए जीवन समर्पित
राजेंद्र बने उप्र उद्योग व्यापार मंडल के छठवीं बार अध्यक्ष, बोले- व्यापारियों के लिए जीवन समर्पित

बरेली, जेएनएन। UP Udyog Vyapar Mandal News : उप्र उद्योग व्यापार मंडल की महानगर कमेटी का रविवार को चुनाव संपन्न हुआ। कुल 54 पदों पर चुनाव के लिए सुबह ही नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई थी। दोपहर बाद चुनाव अधिकारियों ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें राजेंद्र गुप्ता को लगातार छठवीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि उनका जीवन व्यापारियों के लिए ही समर्पित है। उनके भरोसे पर खरा बने रहना ही जीवन का लक्ष्य है।

loksabha election banner

 शहर के प्रेमनगर स्थित वैकमा हाउस में उप्र उद्योग व्यापार मंडल की महानगर कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इसक बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें 54 पदों के लिए करीब सौ नामांकन आए। इसके बाद मथुरा से आए मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल व प्रदेश संगठन मंत्री नंद किशोर गोसांई ने नामांकन पत्रों की जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पद पर एक एक ही नामांकन आया है। इसकी जानकारी होने पर व्यापारियों ने खुशियां मनानी शुरू कर दीं। व्यापारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मंत्री पदों के लिए अधिक आवेदन आए। इस पर चुनाव अधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा से फोन पर वार्ता की।

इसके बाद सभी को पदाधिकारी निर्वाचित किया गया। इसमें महामंत्री राजेश जसौरिया, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, चेयरमैन दर्शन भाटिया को भी निर्वाचित किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सब्बरबाल, संयुक्त मंत्री पद पर महेंद्र टिकयानी समेत 14, अंजनी गुप्ता, सैय्यद मोहसीन आलम आदि समेत सात और उपाध्यक्ष पद पर गिरीश अग्रवाल, अमोल बंसल, जय अग्रवाल, रवि अरोरा समेत 25 को निर्वाचित किया गया।

इसके अलावा तीन वरिष्ठ मंत्री, छह संगठन मंत्री, तीन प्रचार मंत्री, 20 मंत्री भी निर्वाचित किए गए। सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहना स्वागत किया। मुख्य चुनाव अधिकारी राजकुमार अग्रवाल ने कहाकि कई जिलों में चुनाव कराए, लेकिन बरेली जैसा व्यापारियों का उत्साह, अनुशासन अनुकरणीय है। इस चुनाव में 130 एसोसिएशन के कुल 390 व 1265 अजीवन सदस्यों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.