रामलीला में श्रद्धालुओं की भर आई आंखें
जासं, बरेली : बमनपुरी में चल रही फाल्गुन मास रामलीला में शनिवार को मेघनाथ का पुतला दहन किय
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Mar 2018 02:41 AM (IST)Updated: Sun, 11 Mar 2018 02:41 AM (IST)
जासं, बरेली : बमनपुरी में चल रही फाल्गुन मास रामलीला में शनिवार को मेघनाथ का पुतला दहन किया गया। सुलोचना के विलाप लीला का मंचन देख श्रद्धालु भी भावुक हो उठे। रामलीला में कलाकारों ने दर्शाया कि कुंभकरण का वध होने के बाद मेघनाथ ने एक बार तो मायावी पाशों से श्रीराम को भी नागपाश में बांध लिया था लेकिन यहां राम की लीला सिद्ध हुई। मंचन में सुलोचना का विलाप देखकर श्रद्धालुओं की आंखें भर आई। इसके बाद करीब 27 फिट ऊंचा मेघनाथ का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर श्रीराम लीला सभा के सदस्यों का सहयोग रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें