Move to Jagran APP

Qutubkhana Overbridge Protest : विरोध कर रहे व्यापारियों ने बीन बजाई तो बिदक गई भैंस, जानिए आगे क्या हुआ

Qutubkhana Overbridge Protest कुतुबखाना ओवरब्रिज निर्माण की खिलाफत में व्यापार मंडलों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन बाजार में किया। पूरी तैयारी के बाद भी मौके पर स्थिति हास्यास्पद हो गई। दरअसल आवाज बुलंद करने का तरीका भैंस के आगे बीन बजाने का चुना गया था।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 08:59 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 08:59 AM (IST)
Qutubkhana Overbridge Protest : विरोध कर रहे व्यापारियों ने बीन बजाई तो बिदक गई भैंस, जानिए आगे क्या हुआ
Qutubkhana Overbridge Protest : विरोध कर रहे व्यापारियों ने बीन बजाई तो बिदक गई भैंस, जानिए आगे क्या हुआ

बरेली, जेएनएन। Qutubkhana Overbridge Protest : कुतुबखाना ओवरब्रिज निर्माण की खिलाफत में व्यापार मंडलों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन गुरुवार को बाजार में किया। पूरी तैयारी के बाद भी मौके पर स्थिति हास्यास्पद हो गई। दरअसल, आवाज बुलंद करने का तरीका भैंस के आगे बीन बजाने का चुना गया था। पूरी तैयारी के साथ भैंस मंगवाई गई। कुतुबखाना चौराहा के पास सड़क पर भैंस को खड़ा करके व्यापारियों ने जैसे ही बीन बजाई, भैंस बिदक गई। व्यस्त बाजार में भैंस को जहां जगह मिली, बेतहाशा भागने लगी।

loksabha election banner

बेकाबू भैंस को पकड़ने के लिए कुछ व्यापारी दौड़े, लेकिन भैंस संभाले नहीं संभली। बाजार में भगदड़ जैसा माहौल बन गया। प्रदर्शन करने के लिए कुछ व्यापारी सड़क पर सामान रखकर बैठे थे। भैंस के बिदकते ही व्यापारी सामान लेकर भाग खड़े हुए। प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए व्यापारियों के लिए अब मसला किरकिरी का बन गया। आनन-फानन में दूसरी भैंस मंगवाई गई।

व्यापारियों ने उसके सामने बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन का कोरम पूरा किया। इस दौरान चौराहे पर जाम भी लगा रहा। व्यापारियों की पूरी कवायद कुतुबखाना चौराहे पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण को रुकवाने के लिए थी। यहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1577 मीटर लंबा ओवरब्रिज प्रस्तावित है।

बंद कराया जाएगा कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक का बाजार

ओवरब्रिज बनाने का व्यापार मंडल व व्यापारी विरोध कर रहे हैं। 23 जनवरी को कुतुबखाना से कोहाड़ापीर का बाजार बंद कराया जाएगा। व्यापारियों की चेतावनी है कि यदि निर्माण होते हैं तो बरेली के दूसरे बाजार भी बंद करवाए जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ल, महामंत्री दीपक त्रिवेदी, अनिल, राघवेंद्र वर्मा आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.