Move to Jagran APP

कुतुबखाना ओवरब्रिज : कोहरापीर से कोतवाली तक बंद किया बाजार, प्रशासन बोला- विरोध कितना भी हो नहीं रुकेगी विकास की गाड़ी

कुतुबखाना ओवरब्रिज कुतुबखाना ओवरब्रिज का विरोध करने वाले व्यापार संगठनों ने संयुक्त रूप से बाजार बंदी का ऐलान करने के बाद शनिवार को कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक बाजार बंद कर दिया। सुबह से निकले निकले व्यापारियों ने बाजार में कई दुकानें बंंद करा दी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 10:20 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 12:42 PM (IST)
कुतुबखाना ओवरब्रिज : कोहरापीर से कोतवाली तक बंद किया बाजार, प्रशासन बोला- विरोध कितना भी हो नहीं रुकेगी विकास की गाड़ी
कुतुबखाना ओवरब्रिज : बाजार बंद, प्रशासन बोला- विरोध कितना भी हो नहीं रुकेगी विकास की गाड़ी

बरेली, जेएनएन। कुतुबखाना ओवरब्रिज : कुतुबखाना ओवरब्रिज का विरोध करने वाले व्यापार संगठनों ने संयुक्त रूप से बाजार बंदी का ऐलान करने के बाद शनिवार को कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक बाजार बंद कर दिया। सुबह से निकले निकले व्यापारियों ने बाजार में कई दुकानें बंंद करा दी। इसके इतर आसपास के क्षेत्र में कुछ दुकानें खुली नजर आई। गौरतलब है कि इस मामले में प्रशासन पहले ही अपना रूख स्पष्ट कर चुका है, कि विकास का पहिया किसी हाल में नहीं रोका जाना चाहिए।

loksabha election banner

इसके पूर्व व्यापारियों ने शुक्रवार को बाइक रैली निकाली थी। व्यापारियों ने कोतवाली के सामने अंबेडकर पार्क में एकत्र होकर नाराजगी जाहिर की थी। बाइकों पर सवार होकर कुतुबखाना, पंजाबी मार्केट, इंदिरा मार्केट, घंटाघर, जिला पंचायत के सामने, बड़ा बाजार, कोहाड़ापीर होते हुए शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार के आवास पर पहुंचे थेे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से भी मुलाकात की थी। उन्होंने पुल की जगह अंडरपास बनाए जाने की मांग की थी।  

कुतुबखाना पुल से ताजा होगी झुमके की पहचान

शहर के बीच प्रस्तावित कुतुबखाना फ्लाईओवर को आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। वहां से गुजरने वालों को बरेली के झुमके की पहचान ताजा होगी। वहां कुतुबखाना चौराहा के ऊपर फ्लाईओवर पर फैंसी झुमका लाइटें लगाई जाएंगी। फिलहाल पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी ने बीते दिनों कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण के लिए 136 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके लिए सेतु निगम ने करीब 1577 मीटर लंबे पुल का डिजाइन फाइनल कर लिया है। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास नैनीताल रोड से उठने वाला ओवरब्रिज कुतुबखाना चौराहा होते हुए कोतवाली के पास उतरेगा।

इस पुल के बनने से राजेंद्र नगर और सिविल लाइंस के बाजार आपस में जुड़ जाएंगे। लोगों को यातायात में सुविधा होगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। पुल को आकर्षक और बरेली की पहचान झुमका की याद ताजा रखने के हिसाब से बनाया जाएगा।

कुतुबखाना चौराहे के ऊपर झुमके वाली फैंसी लाइटें लगाने का प्रस्ताव जोड़ा जा रहा है। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक देवेंद्र सिंह का कहना है कि पुल के प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी हो रही है। बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगा। पुल को आकर्षक बनाने के लिए झुमके वाली लाइटें लगाने की भी तैयारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.