Move to Jagran APP

Protest : पीलीभीत व शाहजहांपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाकियू ने लगाया जाम

कृषि विधेयक के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य किसान संगठनों के कार्यकर्ताओ ने पीलीभीत व शाहजहांपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा कर अपना विरोध दर्ज करा रहे है। नारेबाजी कर रहे किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की वार्ता जारी है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 12:38 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 01:20 PM (IST)
नेशनल हाइवे पर उतरे किसान संगठनों वाली खबर में पुलिस द्वारा समझाने का फोटो

बरेली, जेएनएन। कृषि विधेयक के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य किसान संगठनों के कार्यकर्ताओ ने पीलीभीत व शाहजहांपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा कर अपना विरोध दर्ज करा रहे है। नारेबाजी कर रहे किसान संगठनों के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों से जहां पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की वार्ता जारी है। वहीं जाम लगने से फंसे लोगो रूट डायवर्जन के जरिए निकाला जा रहा है।

loksabha election banner

पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन एवं अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। किसान संगठन के कार्यकर्ताओ ने बरेली हरिद्वार नेशनल हाईवे (30) पर अमरिया क्षेत्र में बढ़ेपुरा गुरुद्वारा के समीप जाम लगाकर पंचायत कर रहे है। प्रदर्शनकारियों का नेतृृत्व समिति के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह कर रहे हैं जिनसे एसडीएम अंजली गंगवार और सीओ सदर प्रमोद कुमार मौके पर वार्ता जारी है।

उधर, बिलसंडा में भी इसी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया है। यहां भी पुलिस बल के साथ एसडीएम चंद्रभानु व सीओ लल्लन सिंह मौजूद हैं। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पूरनपुर रोड पर बिठौरा कलां के पास भी कार्यकर्ता जुट रहे हैं। यहां पर भाकियू जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह की अगुवाई में जाम लगा जाम लगाया जा रहा है। पूरनपुर में असोम हाइवे स्थित सिरसा चौराहे पर भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कृषि विधेयक को वापस लिए जाने की मांग कर जाम लगा दिया है।

शाहजहांपुर में भाकियू का चक्का जाम, राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे वाहन

किसान विरोधी विधेयक को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रीय आह्वान पर जिला अस्पताल रोड पर जाम लगाया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना शुरू देते हुए नारेबाजी की। खुटार में गोला व पुवायां मार्ग पर भी किसान धरना दे रहे हैं। विराेध प्रदर्शन की वजह से बरेली से लखनऊ जाने वाले बड़े वाहनों को मीरानपुर कटरा चौराहे से मदनापुर, जलालाबाद, अल्हागंज, हुल्लापुर चौराहे से हरदोई की ओर से निकाले जा रहे है। इसके अलावा लखनऊ से बरेली की ओर जाने वाले बड़े वाहन हरदोई चौराहे से सेहरामऊ दक्षिणी, शहाबाद, जलालाबाद से मीरानपुर कटरा होते हुए बरेली मार्ग पर डायवर्ट किए गए है। इसी तरह छोटे मार्गों का यातायात भी डायवर्ट कर दिया गया। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एएसपी सिटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोर्स के साथ मौजूद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.