Move to Jagran APP

Property dispute in MLA house : भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार के निधन के बाद घर में उपजा संपत्ति विवाद

Property dispute in MLA house दिवंगत विधायक केसर सिंह के घर संपत्ति विवाद के आरोप बहू बीनू गंगवार ने लगाए हैं। विधायक के छोटे बेटे विशाल पर शराब पीकर थप्पड़ मारने जानलेवा हमला करते हुए गला दबाने के आरोप लगाए हैं।विशाल सिंह ने आरोपों से इन्कार किया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 05:38 PM (IST)
Property dispute in MLA house : भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार के निधन के बाद घर में उपजा संपत्ति विवाद
बड़ी बहू ने देवर विशाल पर लगाए थप्पड़ मारने के आरोप, देवर ने किया इन्कार।

बरेली, जेएनएन। Property dispute in MLA house : दिवंगत विधायक केसर सिंह के घर संपत्ति विवाद के आरोप बहू बीनू गंगवार ने लगाए हैं। विधायक के छोटे बेटे विशाल पर शराब पीकर थप्पड़ मारने, जानलेवा हमला करते हुए गला दबाने के आरोप लगाए हैं। गुरुवार रात आठ बजे सौ फीटा रोड राजीव इंक्लेव स्थित आवास पर मारपीट होने के बाद उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन करके महिला पुलिस बुला ली। बीनू गंगवार के मुताबिक उन्होंने विशाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की है। वहीं विशाल सिंह ने अपनी भाभी के आरोपों से इन्कार किया है।

loksabha election banner

बीडीए कॉलोनी में रहने वाली बीनू गंगवार नवाबगंज की पूर्व ब्लाॅक प्रमुख है। उनके पति मुनेंद्र गंगवार ने चार साल पहले खुदकुशी की थी। इसके बाद वह बीडीए कॉलोनी के आवास में अपने बच्चों के साथ रहती रही। उन्होंने बताया कि ससुर केसर सिंह की कोविड से निधन के बाद वह राजीव इंक्लेव वाले घर में ही परिवार के साथ रह रही थी। बीनू के आरोप है कि गुरुवार रात आठ बजे विशाल शराब पीकर घर में ही मौजूद थे। अचानक संपत्ति पर अधिकार जताने पर आपत्ति करते हुए वह हमलावर हो गए। बीनू के मुताबिक मारपीट के दौरान उन्होंने गला पकड़कर दबाने का प्रयास किया।

इस दौरान उनकी ननद प्रीती गंगवार भी मौजूद थी। बीनू के मुताबिक वह पूरे मामले को मुख्यमंत्री कार्यालय तक लेकर जाएंगी।विधायक केसर सिंह के छोटे बेटे विशाल सिंह ने बताया कि भाभी के आरोप ठीक नहीं है। अभी तो पिताजी का निधन हुआ है। विवाद कैसे हो सकता है। घर में कोई संपत्ति विवाद नहीं है।प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर थाना नीरज सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी आई थी। बीनू गंगवार से शिकायत के बाबत बात हुई। उन्होंने शिकायत दर्ज कराने से मना किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.