Move to Jagran APP

बरेली मंडल में कठपुतली के जरिये सपा कर रही नीतियों का प्रचार, साधा भाजपा पर निशाना

Samajwadi Party News बरेली मंडल में समाजवादी पार्टी अपनी नीतियों को घर घर पहुंचाने के लिए अब कठपुतली का सहारा ले रही है। जिसकी शुरुआत पार्टी ने बरेली मंडल के शाहजहांपुर से की है। समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए कठपुतली शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 09:23 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 07:01 PM (IST)
बरेली मंडल में कठपुतली के जरिये सपा कर रही नीतियों का प्रचार, साधा भाजपा पर निशाना
बरेली मंडल में कठपुतली के जरिये सपा कर रही नीतियों का प्रचार, साधा भाजपा पर निशाना

बरेली, जेएनएन। Samajwadi Party News : बरेली मंडल में समाजवादी पार्टी अपनी नीतियों को घर घर पहुंचाने के लिए अब कठपुतली का सहारा ले रही है। जिसकी शुरुआत पार्टी ने बरेली मंडल के शाहजहांपुर से की है। यहांं समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कठपुतली शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से रंगकर्मियों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा सरकार में रंगकर्मियों का भी शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। पूर्व विधायक राजेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार में कराए गए विकास कार्यों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान रंगकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर एमएलसी अमित यादव, महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, डॉ. नवनीत यादव, संजीव वर्मा, श्यामजी शुक्ला, अतिउल्ला सिद्दीकी, अभिनव यादव, हफीज अंसारी, ओम गुप्ता, वरुण दीक्षित, सचिन सक्सेना, शाहनवाज, विपिन यादव, सर्वेश कुमार यादव, सचिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.