Move to Jagran APP

किसानों के बहाने बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश करेंगी प्रियंका गांधी, किसान महापंचायत में 23 मार्च को होगी शामिल

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी के जरिए अपनी सियासी जमीन को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।यही कारण है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों लगातार दौरे कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रही हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 01:34 PM (IST)
किसानों के बहाने बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश करेंगी प्रियंका गांधी, किसान महापंचायत में 23 मार्च को होगी शामिल
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी के जरिए अपनी सियासी जमीन को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हुई है

 बरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी के जरिए अपनी सियासी जमीन को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।यही कारण है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों लगातार दौरे कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रही हैं। जिससे सभी कार्यकर्ता एक स्वर से आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दम भर सके। इसके लिए कांग्रेस किसानों के आंदोलन को भी अपना हथियार बनाने की कोशिश में लगी है। प्रियंका गांधी 23 मार्च को होने वाली किसान पंचायत में शामिल होकर बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश करेंगी। साथ ही वह किसान पंचायत के माघ्यम से यहां के मुद्दे को बड़े स्तर से उठाने की कोशिश करेंगी। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम 23 मार्च को प्रस्तावित है। वह किसान महापंचायत में शामिल होने बरेली पहुंचेंगी।

loksabha election banner

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रामपुर दौरे के दौरान ही जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी से बरेली दौरा करने की बात कही थी। उन्होंने वहीं पर उनसे जिले में बेरोजगारी की स्थिति पर चर्चा करने के साथ ही बंद रबर फैक्ट्री के साथ अन्य बंद फैक्ट्रियों और कारखानों पर भी चर्चा करते हुए किसानों की समस्या की भी जानकारी ली थी। शनिवार को उनके बरेली दौरे की तारीख प्रस्तावित होने के बाद जिलाध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आंवला के सिरौली जाकर कार्यक्रम स्थल के लिए जगह भी देखी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके कार्यक्रम का अधिकारिक शेड्यूल रविवार को आने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.