Move to Jagran APP

चना और दाल के दामों में तेजी, सरसों के तेल में गिरावट

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की आग अब रसोई तक पहुंच गई है। इससे दाल और चना लगातर महंगा होता जा रहा है। पॉम आयल की आवक बंद होने से रिकार्ड महंगाई पर पहुंचे सरसों तेल की कीमतों में नई फसल आने के बाद गिरावट आई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 05:50 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 05:50 AM (IST)
चना और दाल के दामों में तेजी, सरसों के तेल में गिरावट
चना और दाल के दामों में तेजी, सरसों के तेल में गिरावट

जेएनएन, बरेली: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की आग अब रसोई तक पहुंच गई है। इससे दाल और चना लगातर महंगा होता जा रहा है। पॉम आयल की आवक बंद होने से रिकार्ड महंगाई पर पहुंचे सरसों तेल की कीमतों में नई फसल आने के बाद गिरावट आई है।

loksabha election banner

श्यामगंज स्थित दाल मंडी के व्यापारियों के अनुसार बीते एक सप्ताह में दाल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मध्य प्रदेश से दालों की आवक कम होने के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि इसकी प्रमुख वजह है। आम आदमी की पसंदीदा अरहर की दाल इन दिनों 90 रुपये किलो बिक रही है। मसूर की दाल 100 रुपये, चना 70, उड़द 100 और मलका की दाल 80 रुपये किलो बिक रही है। बीते एक सप्ताह में लगभग सभी दालों के दाम 10 से 12 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। वहीं इन दिनों डबरा और काले चने पर अधिक महंगाई देखी जा रही है। एक सप्ताह पहले तक 54 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला काला चना इन दिनों 70 रुपये व 60 रुपये में बिकने वाला डबरा चना 80 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया है। रिकार्ड तोड़ चुका सरसों का तेल

दीपावली के समय सौ रुपये किलो में बिकने वाला सरसों तेल बढ़कर 150 रुपये किलो तक पहुंच गया था। व्यापारियों का मानना है कि मलेशिया से आने वाले पॉम ऑयल पर रोक लगने के बाद से तेल में दाम में बढ़ोतरी हुई। वहीं बीते साल सरसों की फसल भी उम्मीद के अनुरूप नहीं हुई थी। इसके चलते फरवरी में सरसों का तेल 150 रुपये तक बिका है। बीते चार माह में सरसों तेल के दाम

माह - दाम

नंवबर - 100

दिसंबर - 110

जनवरी - 120-130

फरवरी - 150

मार्च - 140

नोट: सरसों तेल के दाम रुपये प्रति किलो में दालों के भाव

दाल थोक रेट - फुटकर रेट - आठ दिन पहले

अरहर 79 - 90 - 75-85

मसूर 86 100 82-90

चना 62 70-75 55-60

उड़द 86 100 75-90

मलका 67 80 70-80 चने का भाव

चना थोक रेट फुटकर रेट आठ दिन पहले

डबरा 68 80 60

काला 60 70 54

नोट: सभी दाम रुपये प्रति किलो में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.