Move to Jagran APP

तीसरे चरण की कोरोना वैक्सीन की तैयारियां शुरू, स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई दूसरी डोज

स्वास्थ्य विभाग तीसरे चरण के वैक्सीनेशन की तैयारियां की जा रही है। इस चरण में बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी जिसका डाटा तैयार किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को हुए वैक्सीनेशन में स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज लगाई गई।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 09:05 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 09:05 PM (IST)
तीसरे चरण की कोरोना वैक्सीन की तैयारियां शुरू, स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई दूसरी डोज
स्वास्थ्य विभाग तीसरे चरण के वैक्सीनेशन की तैयारियां की जा रही है।

 बरेली, जेएनएन।  स्वास्थ्य विभाग तीसरे चरण के वैक्सीनेशन की तैयारियां की जा रही है। इस चरण में बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जिसका डाटा तैयार किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को हुए वैक्सीनेशन में स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज लगाई गई। महकमे की ओर से 4,839 स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य था। इनमें से एडी हेल्थ डॉ.एसपी अग्रवाल समेत 4,392 कर्मचारियों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। यानी, करीब 90.76 फीसद वैक्सीनेशन हुआ। बता दें कि दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण में लक्ष्य हासिल करने में स्वास्थ्य महकमे को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। जबकि पहले चरण में वैक्सीनेशन में प्रदेश में बरेली की स्थिति काफी संतोष जनक रही है।

loksabha election banner

इन केंद्रों पर 100 फीसद या ज्यादा वैक्सीनेशन 

केंद्र                                                 लक्ष्य     उपलब्धि      प्रतिशत

रामगंगा हॉस्पिटल                               27         27            100

पीएचसी बिथरी चैनपुर                          108       108            100

पीएचसी फतेहगंज पश्चिमी                      60         60            100

एसआरएमएस                                      548        555           101.25

खुशलोक हॉस्पिटल                                  37          38           102.70

 पीएचसी मझगवां                                   199          207           104.02

महाजन हॉस्पिटल                                   97            105           108.25

 क्या कहना है सीएमओ का

शुक्रवार को जिले के 42 सेंटरों पर स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इनमें से कई सेंटरों पर 100 फीसद से भी अधिक टीकाकरण पहुंचा है।

डॉ. एसके गर्ग, सीएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.