Ram mandir Bhumi Pujan: लिखे जाने वाले इतिहास को और यादगार बनाने की तैयारी
इतिहास में आज वह तारीख दर्ज होने जा रही है जिसका इंतजार कई सदियों से किया जा रहा था। राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर नाथनगरी काफी उत्साहित है।
बरेली, जेएनएन : इतिहास में आज वह तारीख दर्ज होने जा रही है, जिसका इंतजार कई सदियों से किया जा रहा था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर नाथनगरी काफी उत्साहित है। राम मंदिर का भूमिपूजन अयोध्या में होने के साथ ही पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी। इसके लिए सौ फुटा स्थित आतिशबाजी की दुकानें भी खुल गई है। मंगलवार को यहां लोगों ने आतिशबाजी भी खरीदी।
पटाखा कारोबारी विक्की ने बताया कि वैसे तो दीपावली के अलावा सहालग मेें ही पटाखों की डिमांड होती थी। इस सीजन में कुछ खास व्यापार नहीं होता था। इस बार पूरी सहालग लॉकडाउन की वजह से एक रुपये का भी पटाखा नहीं बिका। बताया कि सौ फुटा रोड में 28 थोक पटाखा कारोबारियों के पास आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस हैं। राममंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमिपूजन में सभी जगह दीपावली मनाई जानी है। ऐसे में लोग पटाखा आदि भी छुड़ाएंगे, इसके लिए दुकान खोली है। लोग दुकान में आने के साथ आतिशबाजी भी खरीद रहे हैं। वहीं आतिशबाजारी कारोबारी हरमीत ङ्क्षसह ने बताया कि कोरोना के चलते मंगलवार से ही दुकान खोली है। खरीदार आने के साथ बिक्री भी हो रही है। देर शाम और बुधवार को अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।