शाहदाना वली के कुल में कोरोना के खात्मे की दुआ
शाहदाना वली के उर्स पर शनिवार को कुल की रस्म अदा की गई। दरगाह पर अकीदतमंद ने चादरपोशी गुलपोशी की और कोरोना खात्मे की दुआ मांगी। कोविड 19 के चलते घरों में भी कुल की रस्म अदा की गई
बरेली, जेएनएन। शाहदाना वली के उर्स पर शनिवार को कुल की रस्म अदा की गई। दरगाह पर अकीदतमंद ने चादरपोशी, गुलपोशी की और कोरोना खात्मे की दुआ मांगी। कोविड 19 के चलते घरों में भी कुल की रस्म अदा की गई।
मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि शनिवार को कुल की रस्म से पहले कुरानख्वानी हुई। सुबह से ही दरगाह पर अकीदतमंदों की आवाजाही लगी रही। बाद नमाजे जौहर महफिले समां की शुरुआत हुई। इस बीच दरगाह के मुतवल्ली सूफी अब्दुल वाजिद खां बब्बू मियां ने शाहदाना वली की ङ्क्षजदगी पर रोशनी डाली। उन्होंने कोरोना महामारी के खात्मे के लिए दुआ की। नमाजे अस्र सादगी के साथ कुल की रस्म अदा की गई। चंद लोग ही कुल की रस्म में शामिल हुए। मीडिया प्रभारी ने बताया कि दरगाह शाहदाना वली पर कुल के वक्त दरगाह तहसीनी के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खान ने फातिहाख्वानी की रस्म पेश की और रिजवान मियां ने दुआ की।