राममंदिर भूमिपूजन की खुशी में दूसरे दिन भी बांटा गया प्रसाद
अयोध्या राममंदिर निर्माण के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री ने भूमिपूजन किया। जिसके बाद जहां पूरी नाथनगरी में दोपोत्सव कर दीपावली मनाई गई। वहीं यह जश्न दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा।
बरेली, जेएनएन : अयोध्या राममंदिर निर्माण के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री ने भूमिपूजन किया। जिसके बाद जहां पूरी नाथनगरी में दोपोत्सव कर दीपावली मनाई गई। वहीं यह जश्न दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। महिलाओं ने मंदिरों में पूजनकर प्रसाद वितरण किया। वहीं कई समाजसेवी संस्थाओं ने भी मिठाई बांटी। कुछ संस्थानों ने पौधारोपण किया।
क्लासिक होम रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी सिविल लाइंस बरेली के लोगों ने चित्रकूट परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रीहनुमान चालीसा का पाठ व श्रीराम स्तुति कर आरती व प्रसाद वितरण किया। इसके बाद सभी ने हर्षोल्लास के साथ दीपदान किया। इस दौरान मधुलता बरतरिया, मीनाक्षी कपूर, साक्षी मलिक, कंचन श्रीवास्तव, रुपाली कपूर, अचला मलिक, प्रिया कपूर, जितेंद्र कश्यप, गौरव सोनी, बीना मेहरोत्रा, अतिन अग्रवाल, मयंक कपूर वहीं ङ्क्षहदू समाज कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी भक्तों को मास्क का वितरण कर दो गज की दूरी, मास्क जरूरी का संदेश दिया।