Move to Jagran APP

भक्तों ने गणपति संग होली खेल दी विदाई

सुबह से शुरू हुआ गजानन के विसर्जन का क्रम शाम तक जारी रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 02:07 AM (IST)
भक्तों ने गणपति संग होली खेल दी विदाई
भक्तों ने गणपति संग होली खेल दी विदाई

जागरण संवाददाता, बरेली: सुबह से शुरू हुआ गजानन के विसर्जन का क्रम शाम तक जारी रहा। रविवार सुबह भक्तों ने पंडालों में विधि विधान से गणेश पूजन किया। परिवार में शांति और तरक्की की प्रार्थना की। फिर भक्तों ने गणपति संग अबीर गुलाल की होली खेली। धार्मिक भजनों की धुन पर झूमते गाते विसर्जन शोभायात्रा शुरू की। रास्ते में भी भक्तों ने आरती और दर्शन कर आशीर्वाद लिया, लेकिन घाट पर पहुंचकर जब विसर्जन का समय आया, तो भक्तों ने नम आंखों से गणपति का विसर्जित किया। इसके साथ ही प्रभु से अगले वर्ष जल्द आने की प्रार्थना की।

prime article banner

शिवाजी पार्क जनकपुरी में सजे गणेश पंडाल में रविवार सुबह भक्तों ने गणेश पूजन किया। फिर विसर्जन शोभायात्रा निकली। यह राजेंद्र नगर, गांधी नगर होते हुए रामगंगा पहुंची। यहां सभी ने गणेश भगवान को विदा दी। इस मौके पर रजनीश सक्सेना, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। बीडीए कॉलोनी प्रेमनगर में चल रहे गणेश महोत्सव में रविवार को गणेश पूजन हुआ। फिर हर्षोल्लास से प्रभु की विसर्जन शोभायात्रा निकली। भक्तों ने अबीर गुलाल की होली गणपति संग खेली। रामगंगा तक पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते चले। घाट पर जाकर प्रतिमा विसर्जन किया। इस मौके पर हरमीत सिंह, मनप्रीत कौर, सरबजोत कौर, बलविंदर कौर, अमरजोत कौर, जस्सी कौर, कुलविंदर कौर, पीएस सक्सेना, नरेशपाल आदि मौजूद रहे। हरुनगला में विराजे गजानन की विसर्जन यात्रा भी रविवार दोपहर से शुरू हुई। भक्तों ने गणपति को रथ पर विराजमान कर पूरे हरुनगला में घुमाया। शाम चार बजे भक्त गजानन को लेकर भुता स्थित कैलाश नदी पहुंचे। यहां अश्रुपूरित नेत्रों से गजानन को विसर्जित किया। इस मौके पर भारत भूषण शील, उन्मुक्त शील, संभव शील, अनुभव पाठक आदि मौजूद रहे। कैंट में आरए बाजार तोपखाना में शुक्रवार को गजानन विराजे। रविवार को सुबह यहां गणेश पूजन के बाद हांडी फोड़ कार्यक्रम हुआ। फिर भक्तों ने क्षेत्र में विसर्जन शोभायात्रा निकाली। रामगंगा पहुंचकर गजानन को विसर्जित किया। इस मौके पर भाजपा के कैंट मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी, रोहन कुमार, रोहित कुमार, धीरज कुमार, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कुंवरपुर, सिंधुनगर स्थित झूलेलाल मंदिर से भी रविवार को गणेश विजर्सन शोभायात्रा निकली, जिसमें शिवानी राजेश भाटिया, मोनिका सन्नी भल्ला, प्रकाश समवानी, लेखराज मोटवानी आदि मौजूद रहे। बन्नूवाल कॉलोनी से भी गणपति विसर्जन शोभायात्रा निकली, जिसमें सुरेश सक्सेना, आयुषी, विदुषी, पूजा आदि मौजूद रहे। करगैना स्थित सोचानाथ मंदिर से भी गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.