Move to Jagran APP

Pilibhit Tiger Reserve : महंगे कुत्तो काे शिकार बनाने वाले तेंदुए के लिए चलेगा सर्च ऑपरेशन

टाइगर रिजर्व व सामाजिक वानिकी वन्यजीव प्रभाग ने मिलकर तेंदुआ को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन की तैयारी कर ली है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 09:18 AM (IST)
Pilibhit Tiger Reserve : महंगे कुत्तो काे शिकार बनाने वाले तेंदुए के लिए चलेगा सर्च ऑपरेशन
Pilibhit Tiger Reserve : महंगे कुत्तो काे शिकार बनाने वाले तेंदुए के लिए चलेगा सर्च ऑपरेशन

पीलीभीत, जेएनएन। टाइगर रिजर्व व सामाजिक वानिकी वन्यजीव प्रभाग ने मिलकर तेंदुआ को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन की तैयारी कर ली है। इसमें भारतीय वन्य जीव संस्थान एवं विश्व प्रकृति निधि का भी सहयोग लिया जाएगा। सर्च ऑपरेशन मंगलवार के बाद शुरू हो जाएगा। यह लगातार दस दिन तक चलेगा। जंगल से निकलकर एक तेंदुआ काफी दिनों से अमरिया क्षेत्र में घूमता देखा गया।

loksabha election banner

तेंदुआ ने कई पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना लिया। इनमें फार्म हाउसों पर सुरक्षा के लिए पलने वाले काफी महंगे कुत्ते भी शामिल रहे हैं। वन विभाग का मानना है कि पग चिह्न के आधार पर जो तेंदुआ गत दिवस बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में देखा गया, वह अमरिया में घूमने वाला तेंदुआ हो सकता है। वैसे जंगल के बाद दो से तीन तेंदुआ तक घूमने की बात पता चली है।

ये तेंदुआ अमरिया के साथ ही पड़ोसी राज्य उत्तराखंड तक देखे गए हैं। गत दिवस अमरिया के किसानों के साथ हुई बैठक में वार्ता के बाद हुए निर्णय के अनुसार पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच. राजामोहन ने सर्च ऑपरेशन के लिए टीम गठित कर दी है। इस टीम का नेतृृत्व सामाजिक वानिकी वन्यजीव प्रभाग के एसडीओ हेमंत कुमार को सौंपा गया है। टीम में दो दो सदस्य भारतीय वन्यजीव संस्थान व विश्व प्रकृति निधि के रहेंगे।

इनके अलावा छह कर्मचारी सामाजिक वानिकी से रखे गए हैं। मंगलवार के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हो जाएगा। दस दिन तक चलने वाले सर्च ऑपरेशन के दौरान अगर तेंदुआ की लोकेशन नहीं मिलती है तो मान लिया जाएगा कि बबहेड़ी के गांवों के आसपास देखा गया तेंदुआ यहीं का है। इसके बाद बरेली की टीम के साथ सहयोग करते हुए तेंदुआ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.