बरेली में एक शादी के कार्ड को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला
Hindu organisation created ruckus in Bareilly हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी का शनिवार को निमंत्रण पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर हिंदू संगठन के लोग शादी वाले स्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। सूचना पर बरेली कैंट थाने की पुलिस पहुंची।
बरेली, जेएनएन। Hindu organisation created ruckus in Bareilly : हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी का शनिवार को निमंत्रण पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर हिंदू संगठन के लोग शादी वाले स्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। सूचना पर बरेली कैंट थाने की पुलिस पहुंची और लड़की व लड़का पक्ष के लोगों को थाने ले गई। दोनों पक्षों ने विवाह पर किसी भी आपत्ति से इन्कार किया। इधर, हिंदू संगठन के लोगों ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है। हिंदू संगठन के मुताबिक, लड़के का असल नाम दूसरा है जबकि उसने कार्ड पर अलग नाम लिखा रखा है।
रविवार को मैरिज हाल में विवाह की तैयारियां शुरू हो चुकी थी। जानकारी पर हिंदू संगठन ने पहले एसएसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। दाेनों के बालिग होने व स्वजन को कोई आपत्ति न होने की बात सामने आई। इसके चलते जब दोपहर तक पुलिस हरकत में नहीं आई तो हिंदू संगठन थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। विवाह न होने की चेतावनी दी। इस पर कैंट पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों ने लिखित रूप में रजामंदी से विवाह की बात कही। इसके बाद विवाह की रस्में शुरू हो गईं। इधर, मामले में हिंदू संगठन की ओर तहरीर दी गई है।
तहरीर में कहा गया कि विवाह के निमंत्रण कार्ड में लड़के ने अपना हिंदू नाम लिखा है जबकि वह मुस्लिम है। ऐसे में युवक ने हिंदू समाज को गुमराह करने का काम किया है। युवक पर हिंदू भावनाओं को आहत करने व हिंदू रीति रिवाज का अपमान करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की गई। लड़की व लड़का दोनों शिक्षक हैं। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लड़के व लड़की दोनों पक्षों को कोई आपत्ति नहीं है। दोनों बालिग हैं। तहरीर मिली है जिसमे युवक के नाम छिपाकर विवाह का आरोप लगाया गया है। उसकी जांच की जा रही है।