Move to Jagran APP

Todays Horoscope 02 April 2021 : मेष राशि वालों को काफी समय से रुका धन मिल सकता है, मीन राशि के लोग यात्रा में सावधानी रखें, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Todays Horoscope 02 April 2021 आज चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक सप्तम भाव का चंद्रमा ऊर्जा कारक और उन्नति दायक होता है। ऐसे में भूमि भवन प्रॉपर्टी सोना तांबा राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह चंद्रमा बेहद फायदेमंद है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 10:28 AM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 10:28 AM (IST)
Todays Horoscope 02 April 2021 : मेष राशि वालों को काफी समय से रुका धन मिल सकता है, मीन राशि के लोग यात्रा में सावधानी रखें, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
वृश्चिक, धनु, मीन, वृषभ, मिथुन, कर्क राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा।

Todays Horoscope 02 April 2021 : आज चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक सप्तम भाव का चंद्रमा  ऊर्जा कारक और उन्नति दायक होता है। ऐसे में भूमि, भवन, प्रॉपर्टी, सोना, तांबा, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह चंद्रमा बेहद फायदेमंद है। वृश्चिक, धनु, मीन, वृषभ, मिथुन, कर्क राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा। आज के दिन भूमि, भवन, सोना, आभूषण खरीदना बहुत ही लाभकारी होगा। प्रशासनिक तंत्र ऊर्जावान रहेगा। सरकारी तंत्र में आय की बढ़ोतरी के संकेत हैं। आर्थिक उन्नति के लिए सफेद वस्त्र पहनें,  सफेद वस्तुओं का दान करें। रोग शांति के लिए अनार माता दुर्गा पर चढाएं।

loksabha election banner

मेष -काफी समय से रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। किसी व्यावसायिक लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। नए काम मिलेंगे। किसी पुरानी व्याधि से परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

वृषभ- नए अनुबंध हो सकते हैं। सुख के साधनों पर व्यय होगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन- ऐश्वर्य के साधन सहज ही प्राप्त हो सकते हैं। नए मित्र बनेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोर्ट-कचहरी व कार्यालयों में अटके काम में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चिंता बनी रहेगी।

कर्क- किसी पुराने रोग के उभरने की आशंका प्रबल है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें।

सिंह- आय के साधनों में वृद्धि होगी। प्रयास भरपूर करें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कन्या- निवेश आदि में जल्दबाजी न करें। धोखा खा सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। प्रमाद न करें।

तुला- धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य को अधिक लगन से कर सकेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक-धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में तनातनी हो सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। किसी आवश्यक कार्य में विलंब होने से चिंता तथा तनाव रहेंगे।

धनु-पुराने किए गए प्रयासों का फल अब मिलेगा। सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी बड़े कार्य को करने की प्रबल इच्छा जागृत होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मकर-घर-परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्ययवृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में निरंतरता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे। संपर्कों का लाभ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

कुंभ - प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता रहेगी।

मीन -यात्रा में विशेष सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। बेवजह विवाद हो सकता है। आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास -  चैत्र मास ,कृष्ण पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि - पंचमी तिथि प्रातः 8:14 तक उपरांत षष्ठी तिथि

नक्षत्र-  जयेष्ठा नक्षत्र

योग - व्याप्त योग

करण - तैतुल करण प्रातः 8:14 तक उपरांत गर करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:14 से 10:45 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:16 से 1:49 तक

चर का चौघड़िया शाम 4:26 से 6:29 तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.