बरेली के गांव के पास मगरमच्छ दिखने से गामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम खाली लौटी
मीरगंज रामगंगा खादर क्षेत्र के ग्राम अम्बरपुर लभेड़ा में रामगंगा नदी किनारे शुक्रवार को फिर मगरमच्छ देखा गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि गत दिनों पूर्व में भी कई बार मगरमच्छ को देखे जा चुके हैं। कुछ दिनों से मगरमच्छ नहीं दिखाई दे रहे थे।
बरेली, जेएनएन। मीरगंज रामगंगा खादर क्षेत्र के ग्राम अम्बरपुर लभेड़ा में रामगंगा नदी किनारे शुक्रवार को फिर मगरमच्छ देखा गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि गत दिनों पूर्व में भी कई बार मगरमच्छ को देखे जा चुके हैं। कुछ दिनों से मगरमच्छ नहीं दिखाई दे रहे थे लेकिन अब फिर से नदी किनारे मगरमच्छ देखे जाने लगे हैं। लोग नदी में नहाने के साथ जानवरों को पानी पिलाने भी ले जाते हैं। इतना ही नहीं गांव के नजदीक होने से कई बार मगरमच्छ नदी से निकलकर गांव के आसपास भी पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों में मगरमच्छ के देखे जाने से डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखे जाने की सूचना वन विभाग के मीरगंज रेंज कार्यालय को दी। इस पर विभाग की तरफ से एक टीम मौके पर भेजी गई। रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वन दारोगा अमित शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम को स्थल पर भेजा गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ इस मगरमच्छ को तलाशा।मगर वह कहीं नहीं दिखा। मगरमच्छ न मिलने पर वन विभाग टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों में मगरमच्छ के लगातार निकलने पर दहशत है। उन्होंने नदी की ओर स्थित खेतों पर बच्चो के निकलने और नदी पानी मे घुसकर नहाने पर रोक लगा दी है। जानकारों ने बताया कि कई बार मगरमच्छ नदी के किनारे रेत पर धूप सेंकने के लिए आते हैं और फिर धूप सेंकने के बाद पानी में ही चले जाते हैं लेकिन नदी में नहाने और पशुओं को पानी पिलाने की वजह से दहशत है।