Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav 2021 : पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की सूची फाइनल करने बरेली पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी

UP Panchayat Chunav 2021 सियासत उफान पर है क्योंकि गांव के चुनाव यानी पंचायत चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से दावेदारी पक्की होने लगी है। प्रदेश की भाजपा सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी शुक्रवार को बरेली पहुंचे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 01:16 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 01:16 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021 : पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की सूची फाइनल करने बरेली पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी
गांव के चुनाव में जोश फूंकने आए भूपेंद्र, भाजपा सिविल लाइन कार्यायल पर पदाधिकारियों के साथ मंथन।

बरेली, जेएनएन।UP Panchayat Chunav 2021 : सियासत उफान पर है, क्योंकि गांव के चुनाव यानी पंचायत चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से दावेदारी पक्की होने लगी है। प्रदेश की भाजपा सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी शुक्रवार को बरेली पहुंचे। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा समेत पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक सिविल लाइन पार्टी कार्यालय पर चल रही है। बता दें कि भाजपा ने बरेली की 60 सीट पर जिला पंचायत सदस्यों की लिस्ट अभी जारी नहीं की है। गुरूवार देर रात तक पार्टी पदाधिकारियों को लखनऊ हाईकमान से संकेत नहीं मिले थे। आज यानी शुक्रवार को लिस्ट जारी होनी है। इससे पहले भूपेंद्र चौधरी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चुनाव पर ही सभा कर रहे है। जाहिर है कि जीताऊ कैंडीडेट पर दांव लगाने की जुगत को आगे बढ़ाया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.