Move to Jagran APP

Panchayat Election 2021 News : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- हाईकमान तय करेंगेे बरेली में प्रत्याशी

Panchayat Election 2021 News पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों की समीक्षा के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह बरेली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री सांसद और विधायकों के साथ मंथन करते हुए कहा गया कि बरेली में संभावित प्रत्याशियों पर आखिरी फैसला हाईकमान करेगी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 11:28 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 05:47 PM (IST)
Panchayat Election 2021 News : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- हाईकमान तय करेंगेे बरेली में प्रत्याशी
Panchayat Election 2021 News : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- हाईकमान तय करेंगेे बरेली में प्रत्याशी

बरेली, जेएनएन। Panchayat Election 2021 News : पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों की समीक्षा के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह बरेली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ मंथन करते हुए कहा गया कि बरेली में संभावित प्रत्याशियों पर आखिरी फैसला हाईकमान करेगी।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस कार्यालय पर जिला बरेली और आंवला की कोर कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद संचालन समिति की बैठक भी आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी संतोष सिंह मौजूद रहे। कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि मंडल स्तर से वार्ड प्रत्याशियों का पैनल बना लिया जाएगा।

जिला कोर कमेटी अध्ययन करके मजबूत प्रत्याशियों का चयन करेगी। यह सूची प्रदेश हाईकमान को भेजी जाएगी। प्रदेश हाई कमान द्वारा प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। प्रत्याशी जिताऊ हो, टिकाऊ हो, पार्टी का पूर्ण निष्ठावान कार्यकर्ता हो। ऐसे कार्यकर्ताओं को ही चुनाव में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस कार्यकर्ता को पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी दी गयी है, उसे पूर्ण निष्ठा से व समय से पूरा करें।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बरेली जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, पंचायत चुनाव के संयोजक महाराज सिंह, पंचायत चुनाव के सह संयोजक सोमपाल शर्मा, विधायक केसर सिंह गंगवार, बहोरन लाल मौर्या, छत्रपाल सिंह गंगवार, डॉ. डीसी वर्मा, राजेश कुमार मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल, डॉ. श्याम बिहारी लाल, विधायक धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.