Move to Jagran APP

Panchayat Election 2021 : आरक्षण सूची चस्पा होने के बाद बरेली में दर्ज कराई 133 आपत्तियां, जानिए किस पर है सबसे ज्यादा आपत्ति

Objections in Panchayat Election 2021 पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्यों ब्लाक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों के लिए दो दिन पहले आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद आठ मार्च तक आपत्तियां मांगी गई थीं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 07:39 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 07:39 AM (IST)
Panchayat Election 2021 : आरक्षण सूची चस्पा होने के बाद बरेली में दर्ज कराई 133 आपत्तियां, जानिए किस पर है सबसे ज्यादा आपत्ति
Panchayat Election 2021 : आरक्षण सूची चस्पा होने के बाद बरेली में दर्ज कराई 133 आपत्तियां

बरेली, जेएनएन। Objections in Panchayat Election 2021: पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों के लिए दो दिन पहले आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद आठ मार्च तक आपत्तियां मांगी गई थीं। आरक्षण सूची जारी होने के दूसरे दिन जिले में कुल 133 आपत्तियां दर्ज की गईं। वहीं विकास भवन में चस्पा आरक्षण सूची देखने वालों के आने का सिलसिला जारी है।

loksabha election banner

आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही गांवों में चुनावी माहौल दिखने लगा है। संभावित दावेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिन ग्राम पंचायतों में आरक्षण की स्थिति बदल गई, वहां दावेदारी ठोंक रहे कई लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। ऐसे लोग आरक्षण सूची में कमी निकाल आपत्तियां दर्ज कर रहे हैं या करवा रहे हैं।

दो दिन पहले आरक्षण सूची जारी होने के बाद गुरुवार को जिले के सभी 15 विकास खंडों के 1193 ग्राम पंचायतों से कुल 133 आपत्तियां लगाई गई हैं। इसमें ज्यादातर आपत्तियों में गांव का आरक्षण गलत होना बताया गया है। लोगों ने बताया है कि उनकी ग्राम पंचायत हाल ही में बदली थी, लेकिन पड़ोस के गांव की जो सीट थी, इस बार भी वही कर दी गई। इस तरह की सभी आपत्तियों को एकत्र किया जा रहा है। नौ मार्च को आपत्तियों को समिति के सामने रखा जाएगा।

अब तक कुल 133 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इसमें ग्राम पंचायतों की आपत्तियां सबसे अधिक हैं। वहीं कुछ आपत्तियां ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य को लेकर भी आई हैं। नौ मार्च को समिति के समक्ष रखा जाएगा। वहीं इनका निस्तारण होगा। - धर्मेंद्र कुमार, डीपीआरओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.