Panchayat Chunav News : सपा ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव, दूसरी सूची की जारी
Samajawadi Party News समाजवादी पार्टी ने होली से पहले जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी। उसमें काफी हद तक अध्यक्ष पद के लिए नामों को साफ कर दिया था। मंगलवार देर शाम को प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी।
बरेली, जेएनएन। Samajawadi Party News : समाजवादी पार्टी ने होली से पहले जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी। उसमें काफी हद तक अध्यक्ष पद के लिए नामों को साफ कर दिया था। मंगलवार देर शाम को प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। इसमें पुराने चेहरों पर दांव खेला है।
जिलाध्यक्ष अगम मौर्य की ओर से जारी सूची में पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रहे शिवचरन कश्यप को वार्ड 45, सुर्खियों में रहने वाले पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदेश कन्नौजिया को वार्ड 57, पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार के भाई तेजपाल गंगवार की पत्नी ऊषा गंगवार को वार्ड आठ, पूर्व ब्लाक प्रमुख तेज प्रकाश गंगवार को वार्ड सात और पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू यादव की पत्नी सीमा यादव को वार्ड 51 से प्रत्याशी बनाया है।
वार्ड एक से मनोहर गंगवार, वार्ड 13 से डॉ. ब्रह्मस्वरूप सागर, वार्ड 17 से शाहनवाज खान, वार्ड 19 से सूरजवती गंगवार, वार्ड 26 से किरन देवी मौर्य, वार्ड 30 से खेगेंद्र मौर्य, वार्ड 34 से छोटे लाल दिवाकर, वार्ड 39 से जान मोहम्मद खां, वार्ड 42 से सतेंद्र श्रीवास्तव, वार्ड 44 से मुनेश कुमार मौर्य, वार्ड 46 से राजवीर सिंह यादव, वार्ड 49 से रूपम पाठक, वार्ड 50 से सीतू सागर, वार्ड 55 से शनाव रजा, वार्ड 56 से मीना यादव और वार्ड 58 से टिकौली देवी के नाम की घोषणा की है।