Move to Jagran APP

Panchayat Chunav News : बरेली में भाजपा आज खोलेगी अपने पत्ते, बसपा ने रोकी सूची, जानिए क्या रही वजह

Panchayat Chunav News भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्यों की अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची बुधवार को जारी कर सकती है। हाइकमान ने जिलास्तरीय तय हुए नामों में चयन करके सूची तैयार की है। नामों की घोषणा को लेकर सियासी माहौल गर्म हो चुका है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 07:16 AM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 06:38 PM (IST)
Panchayat Chunav News : बरेली में भाजपा आज खोलेगी अपने पत्ते, बसपा ने रोकी सूची, जानिए क्या रही वजह
Panchayat Chunav News : बरेली में भाजपा आज खोलेगी अपने पत्ते, बसपा ने रोकी सूची, जानिए क्या रही वजह

 बरेली, जेएनएन। Panchayat Chunav News : भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्यों की अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची बुधवार को जारी कर सकती है। हाइकमान ने जिलास्तरीय तय हुए नामों में चयन करके सूची तैयार की है। नामों की घोषणा को लेकर सियासी माहौल गर्म हो चुका है। सिर्फ सत्तारूढ़ पार्टी नहीं, समाजवादी पार्टी ने भी सदस्यों की दूसरी सूची देर रात जारी कर दी। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी की सूची तैयार है, लेकिन बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का निधन होने की वजह से टल गई है। बसपा अपने पत्ते बुधवार या गुरूवार को खोल सकती है।

loksabha election banner

भाजपा ने अपनी रणनीति स्पष्ट की है। जिला पंचायत सदस्यों के लिए अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारे जा रहे है। प्रधानों के लिए ऐसा नहीं है।, लेकिन कोई कार्यकर्ता अगर चुनाव लड़ना चाहता है तो पार्टी उसका सहयोग कर रही है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए घोषणा नहीं करेगी। लेकिन पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के चुनावी मैदान में उतरने के बाद उन्हें मजबूती से चुनाव लड़वाएगी।

जिला पंचायत सदस्यों के लिए पार्टी के पास एक-एक सीट के लिए 15 से 20 उम्मीदवार पहुंचे। हाईकमान के लिए तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों की सूची भेजी गई। पार्टी की चुनावी पैनल तक अंदरखाने में अपने चहेतों के चयन के लिए सोर्स पहुंचाए जाने लगे हैं, फिर चाहे बरेली का प्रत्याशी हो या फिर मंडल का हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.