Move to Jagran APP

बरेली जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर महिला यात्री ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

दिल्ली से जयनगर जाने वाली 04480 त्योहार स्पेशल से समस्तीपुर के कल्याणपुर जा रही एक महिला की ट्रेन में अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। पति ने मामले की जानकारी 112 पर दी। जहां से रेलवे का मामला होने के चलते रेलवे कंट्रोल को जानकारी दी गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 09:30 AM (IST)
बरेली जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर महिला यात्री ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
जीआरपी ने जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा को कराया भर्ती।

बरेली, जेएनएन। दिल्ली से जयनगर जाने वाली 04480 त्योहार स्पेशल से समस्तीपुर के कल्याणपुर जा रही एक महिला की ट्रेन में अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। पति ने मामले की जानकारी 112 पर दी। जहां से रेलवे का मामला होने के चलते रेलवे कंट्रोल को जानकारी दी गई। कंट्रोल ने जीआरपी को जानकारी दी। जीआरपी ने जिला अस्पताल से एंबुलेंस पहले ही बुला ली थी। ट्रेन जंक्शन पर पहुंचते ही अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने पर महिला आरक्षी व स्टेशन स्टाफ ने प्लेटफार्म पर ही महिला का प्रसव कराया। स्वस्थ्य हालात में जीआरपी ने जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

loksabha election banner

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा पति विपिन कुमार से साथ अपने गांव मधुरापुर तारा जा रही थी। दोनों दिल्ली से ट्रेन में बैठे थे। देर रात महिला को अचानक से प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद पति ने 112 पर फोन कर मदद मांगी। वहां से तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम का सूचित किया गया। कंट्रोल से तुरंत जीआरपी को सूचना दी गई। सुबह करीब 4 बजे ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी की महिला आरक्षी पिंकी और उप निरीक्षक खड़ग सिंह ने महिला को जंक्शन पर उतार लिया। लेकिन एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही समय के अभाव में महिला का प्रसव जंक्शन पर ही हो गया। जीआरपी निरीक्षक विजय सिंह राणा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.