Move to Jagran APP

मौसम विभाग की वेबसाइट पर अब जनता दे सकेगी फीडबैक, जानिए कैसे जानकारी भी कर सकेंगे अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आइएमडी) अब सीधे आम जनता से जुड़ गया है। विभाग ने हाल में अपनी वेबसाइट पर नया आप्शन जोड़ा है। इस पर क्लिक कर कोई भी शख्स मौसम से जुड़ी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपडेट कर सकेगा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 08:34 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 08:34 AM (IST)
मौसम विभाग की वेबसाइट पर अब जनता दे सकेगी फीडबैक, जानिए कैसे जानकारी भी कर सकेंगे अपडेट
मौसम विभाग की वेबसाइट पर अब जनता दे सकेगी फीडबैक, जानिए कैसे जानकारी भी कर सकेंगे अपडेट

बरेली, दीपेंद्र प्रताप सिंह। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आइएमडी) अब सीधे आम जनता से जुड़ गया है। विभाग ने हाल में अपनी वेबसाइट पर नया आप्शन जोड़ा है। इस पर क्लिक कर कोई भी शख्स मौसम से जुड़ी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपडेट कर सकेगा। विभाग को वेबसाइट पर जल्द से जल्द मौसम अपडेट करने में मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय प्रशासन को अवगत करा जानकारी जानकारी पुष्ट की जा सकेगी। इससे स्थानीय प्रशासन पर भी समय पर सुधार का दबाव रहेगा। वहीं, जवाबदेही भी तय होगी।

loksabha election banner

इस तरह साझा कर सकेंगे मौसम: आइएमडी की वेबसाइट खोलें। यहां आसमानी पट्टी पर विभाग से जुड़ी कुछ अहम जानकारी स्क्राल होती दिखेंगी। मौसम अपडेट करने वाले विकल्प पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर प्रदेश, जिला और समय चुनें। इसके बाद अपने क्षेत्र के मौसम के अनुरूप विकल्प चुनें।

ये जानकारी की जा सकेंगी साझा : बारिश, बिजली गिरना, ओलावृष्टि, धूल भरी आंधी या तूफान, कोहरे जैसी जानकारी इसमें दर्ज कर सकेंगे। मौसम की वजह से क्या-क्या नुकसान हुआ, पेड़ या पोल टूटे, पक्के या कच्चे भवन में नुकसान, फसल प्रभावित हुई, जानकारियां अपलोड करने का विकल्प दिया गया है।

इलाके की जानकारी के साथ अपलोड होगी फोटो: वेबसाइट पर मौजूद टेक्स्ट आप्शन पर इलाके की जानकारी के साथ कोई शख्स अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर या अन्य जरूरी जानकारी संक्षेप में दे सकेगा। इसके साथ ही संबंधित घटना या मौसम की स्थिति की फोटो भी वेबसाइट पर अपलोड होगी। जिसके जरिये प्रमाणित करेगा कि दिया गया फीडबैक ठीक है। ये सभी जानकारियां मौसम विभाग स्थानीय प्रशासन से साझा करेगा ताकि आपदा आदि के वक्त संबंधित स्थान पर पहुंचने में आसानी हो।

आइएमडी की वेबसाइट पर नया आप्शन जनता और विभाग दोनों के लिए काफी अहम है। ज्यादा सटीक मौसम की जानकारी के लिए विभाग कुछ अन्य योजना भी बना रहा है।- डॉ.आरके सिंह, प्राध्यापक, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, पंतनगर विश्वविद्यालय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.