Move to Jagran APP

बरेली में हवाला के धंधे में पकड़े गए लोगों से जुडे़ है नाइजीरियन के तार, FB के जरिए मेंहदी हसन से हुआ था संपर्क

Hawala Nigerian Connection News फरीदपुर में पकड़े गए नाइजीरियन साइबर ठग राबर्ट के तार साल 2019 में फतेहगंज पश्चिमी के धंतिया गांव से पकड़े गए लोगों से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है। पकड़े गए लोगों में फरीदपुर के आरोपित भी शामिल थे।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 09:56 AM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 09:56 AM (IST)
बरेली में हवाला के धंधे में पकड़े गए लोगों से जुडे़ है नाइजीरियन के तार, FB के जरिए मेंहदी हसन से हुआ था संपर्क
Hawala Nigerian Connection News : बरेली में हवाला के धंधे में पकड़े गए लोगों से जुडे़ है नाइजीरियन के तार,

बरेली, जेएनएन। Hawala Nigerian Connection News : फरीदपुर में पकड़े गए नाइजीरियन साइबर ठग राबर्ट के तार साल 2019 में फतेहगंज पश्चिमी के धंतिया गांव से पकड़े गए लोगों से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है। पकड़े गए लोगों में फरीदपुर के भूरे खां की गौटिया के आरोपित भी शामिल थे, जिनके संपर्क में हरपाल उर्फ मेहंदी हसन था। ऐसे में आशंका है कि इन्हीं लोगों के जरिए मेहदी हसन नाइजीरियन के संपर्क में आया था। पुलिस मेहंदी हसन की तलाश के लिए उसके नजदीकियों से पूछताछ में जुटी हैं। मेहंदी हसन के पकड़े जाने के बाद ही पूरे गिरोह का राजफाश होगा।

loksabha election banner

2019 में फतेहगंज पश्चिमी का धंतिया गांव तब चर्चा में आया जब साइबर ठगी कर हवाला का धंधा करने वालों का गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ आरोपितों की धरपकड़ शुरू हुई तो बड़ा गिरोह सामने आया। 14 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों से पुलिस को सात खातों के बारे में जानकारी मिली थी। इन्हीं खातों के जरिए ठगी की रकम इधर से उधर की जाती थी। पुलिस ने आरोपितों के पास से 175 एटीएम भी बरामद किए थे। साथ ही दो सौ पासबुकें भी बरामद हुई थीं। गिरोह का था। अब जमानत पर रिहा हुए।

आरोपित से पूछताछ में अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं। फरार दोनों आरोपितों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। दोनों के पकड़े जाने के बाद पूरे गिरोह का राजफाश होगा। रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

फेसबुक के जरिये नाइजीरियन के संपर्क में आया मेहंदी हसन

पूछताछ में नाइजीरियन राबर्ट ने बताया कि मेहंदी हसन फेसबुक के जरिए उसके संपर्क में आया। दोनों में दोस्ती बढ़ने के बाद ही नाइजीरियन ने उसे कम समय में अमीर बनने का सपना दिखाया। इसके बाद मेहदी हसन ने उसे खुद, बेटे के साथ तमाम खाते उपलब्ध कराए। इसके बाद राबर्ट ने खाता नंबर नाइजीरिया में बैठे। सरगना जीटो को दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.